• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 5, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 15th February 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 फरवरी 2023

Horoscope Know Your Day Wednesday 15th February 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 फरवरी 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। जल्दबाजी में निवेश न करें, अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। घरेलू जीवन सुकूनभरी और प्रसन्नचित रहेगी। अपने प्रिय की अनावश्यक भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज अपने जीवनसाथी का वह व्यवहार देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं हैं।

वृष राशि
अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते है। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेगे। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें वाकई बेहतरी की ओर बढ़ सकेगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज्यादा पसंद नहीं करते। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है।

मिथुन राशि
आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। शादी के योग्य युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। साफगोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देगे।

कर्क राशि
कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफी उम्रदराज हो चुके हैं, लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है, आप अपने तेज और सक्रिय दिमाग की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे। आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक्त बचाकर रखे। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से अधिक परेशानियां देगी। कोई आपका लाभ उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप स्वयं से ही नाराज हो सकते हैं। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर हालात वाकई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।

सिंह राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और कॉकलेट वग़ैरह दें। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

कन्या राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। खराब दौर हमें बहुत-कुछ देता है। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने प्रेमी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार है। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुजार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

तुला राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज से दूरी बनाएं, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। मित्रों के साथ अभद्र व्यवहार न करें। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और खास कामों के लिए है। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।

वृश्चिक राशि
आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते हैं। दिन को खास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफे लोगों को दें। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का माध्यम से साबित होंगी। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुकसान होगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

धनु राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपको चिंतामुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। आपका चुम्बकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

मकर राशि
आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ्तर में काम तेज गति पकड़ लेगा। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। किसी खुबसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताजा करना न भूलें।

कुंभ राशि
अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। मोहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे।

मीन राशि
भगवान ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग दिया है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। खास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नजर आए और विशेष हो। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 5th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 5 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 5th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 5 अक्टूबर 2026

October 5, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 4th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 4th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 अक्टूबर 2026

October 4, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

October 3, 2026
Next Post

Saraikela kandra - कांड्रा में सड़क किनारे कंबल में लिपटा मिला कंकाल, सनसनी

Jharkhand business strike : झारखंड में खाद्यान्न कारोबार ठप, जमशेदपुर में भी मंडी टैक्स के विरोध में बंद का जबरदस्त असर

Saraikela devotees- सरायकेला में श्री श्याम मित्र मंडल की निकली निशान शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 5th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 5 अक्टूबर 2026

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले

jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

jamshedpur agrasen jayanti-अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 6 अक्तूबर को होगा अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले

jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

jamshedpur agrasen jayanti-अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 6 अक्तूबर को होगा अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

jamshedpur teachers samman samaroh-शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान में जुटी भारी भीड़, सभी शिक्षकों का हुआ सम्मान, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 21फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर नहीं, 60 फीसदी के पास जमीन तक नहीं,सरयू राय ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के आंकड़े रखे, बोले- नींव कमजोर होगी तो नई शिक्षा नीति क्या करेगी, कुलपतियों ने भी माना कि गुरु-शिष्य संवाद में आई कमी, स्कूलों और शिक्षकों पर देना होगा विशेष ध्यान

Jamshedpur rural ucil diamond jubilee : यूसिल के डायमंड जुबिली समारोह में कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा, आंध्र प्रदेश के कन्नम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुलासाईं में खुलेंगी नई माइंस

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News