
कांड्रा : कांड्रा थाना अंतर्गत चौका कांड्रा मार्ग स्थित गिद्दी बेड़ा टोल प्लाजा के पास बुधवार सुबह कंबल में लपेटा एक कंकाल मिला है. सड़क निर्माता कंपनी जेएआरडीसीएल के सफाई कर्मियों ने सुबह कंकाल को देखा. जिसके बाद इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी गई. इधर कंकाल को देखने के लिए राहगीरों के साथ- साथ स्थानीय लोग भी पहुंचे और तरह- तरह की चर्चा होने लगी. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले टोल प्लाजा से लगभग आधे किलोमीटर की दूरी पर लखना सिंह घाटी के पास जंगल में एक अधेड़ महिला की पेड़ से लटकती लाश मिली थी. इस बीच बुधवार को कंबल में लपेटे कंकाल की बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. वहीं कांड्रा पुलिस पहुंच जांच में जुटी है.



