• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 1, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-2nd-July-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 जुलाई 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-2nd-July-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 जुलाई 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उनको आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए मार्ग मिलेंगे। तनाव का दौर जारी रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आज आप अपने प्रिय से अपने भावनाओं का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको लाभ नहीं पहुंचायेगा। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना, इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह व्यतीत होगा।

वृष राशि
जिस तरह मिर्च खाने को स्वादिष्ट बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में आवश्यक है और तभी सुख की असली मोल पता लगता है। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन मंगलमय कर देंगे। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में परेशानी महसूस करेंगे। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। बागबानी करना आपके लिए सुकून भरा हो सकता है। इससे पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा।

मिथुन राशि
आज आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ध्यान दें। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए प्रसन्नचित एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। जिंदगी की सच्चाई का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक्त के लिए भूलना पड़ेगा। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। शादी सिर्फ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है। एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी आवश्यक है। आपकी खूबियां आज लोगों को बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।

कर्क राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचायेगा। वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें, कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पायेगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलायेगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलने में है यह बात आज आप स्पष्टता से समझ सकते हैं।

सिंह राशि

तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जायेंगी। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक्त है। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए प्रसन्नता का सबब साबित होगा। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में परेशानी महसूस करेंगे। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और अनावश्यक काम करेंगे, तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। अपने जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी।

कन्या राशि
बहुत अधिक चिंता करना मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि थोड़ी-सी चिंता और मानसिक तनव भी शरीर पर खराब असर डालते हैं। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और प्रसन्नचित बनाए रखेगा। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पायेंगे। जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको जरूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की। यदि आपसे कोई बात करना चाहे और आपका मूड बात करने का न हो तो आपको शांति से उसे यह बात समझानी चाहिए।

ADVERTISEMENT

तुला राशि
जिंदगी की ओर उदास नजरिया रखने से बचें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा लाभ देंगे। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लायेगा। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफा मिल सकता है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।

वृश्चिक राशि
अपनी सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। लोग आपको आशाएं और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने कीमती हैं। टीवी पर फिल्म देखना और अपने नजदीकी लोगों के साथ बातचीत करना। इससे बेहतर और क्या हो सकता है।

धनु राशि
अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएं। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। ख्याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। दोस्तों से गपशप करना एक अच्छा टाइमपास हो सकता है, परन्तु लगातार फ़ोन पर बात करने से सिरदर्द भी संभव है।

मकर राशि
मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। लोग आपको आशाएं और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएं तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। ऐसा हो भी क्यों न, ऐसे पल ही तो किसी संबंध को प्रगाढ़ बनाते हैं।

कुंभ राशि
क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुंचा सकता है। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी का वह व्यवहार देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है। उतावलापन अच्छा नहीं है, आपको किसी भी काम को करने में उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए। इससे काम के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

मीन राशि
चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीके से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्मविश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पायेगा। आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। आज कोई उलझन आपको दिन भर तंग कर सकती है। इस उलझन को दूर करने के लिए आपको अपने घर वालों से बात करनी चाहिए।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 30th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 30 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 30th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 30 जून 2026

June 30, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 29th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 29 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 29th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 29 जून 2026

June 29, 2026
Horoscope Know Your-Day sunday 28th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your-Day sunday 28th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जून 2026

June 28, 2026
Next Post
jamshedpur railway employee death – टाटानगर रेलकर्मी की इलाज के दौरान मौत, जमीन कब्जा दिलाने के दौरान विरोध स्वरूप किया था आत्मदाह, मरने के पहले जारी किया एक सनसनीखेज वीडियो, कहां किस तरह सिस्टम ने उनको परेशान किया, और उसने जान दे दी, देखिये – video

jamshedpur railway employee death - टाटानगर रेलकर्मी की इलाज के दौरान मौत, जमीन कब्जा दिलाने के दौरान विरोध स्वरूप किया था आत्मदाह, मरने के पहले जारी किया एक सनसनीखेज वीडियो, कहां किस तरह सिस्टम ने उनको परेशान किया, और उसने जान दे दी, देखिये - video

Jamshedpur rural elephant : जंगली हाथियों ने चावल खाने के लिए तोड़ी चाकुलिया के कोटासमारा प्रावि की खिड़की, जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हाथी को किसी तरह खदेड़ा

Jamshedpur suicide : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाई, युवक बहुत दिनों से ब्राउन शुगर की लत का था शिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत

Jamshedpur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार के सामने हुई हत्या के दो दिनों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय, इस दौरान भारी पुलिस बल की थी तैनाती

Jamshedpur vhp against police : जमशेदपुर के सीनियर एसपी पर एक्शन ले झारखंड सरकार या जल्द से जल्द करे तबादला, विहिप ने उठायी मांग

jamshedpur Brahmotsavam-57वें श्री वेंकटेश्वर स्वामी ब्रह्मोत्सवम् का सातवां दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के साथ संपन्न,गज वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन, टेल्को गणेश मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत

Jamshedpur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार के सामने हुई हत्या के दो दिनों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय, इस दौरान भारी पुलिस बल की थी तैनाती

Jamshedpur vhp against police : जमशेदपुर के सीनियर एसपी पर एक्शन ले झारखंड सरकार या जल्द से जल्द करे तबादला, विहिप ने उठायी मांग

jamshedpur Brahmotsavam-57वें श्री वेंकटेश्वर स्वामी ब्रह्मोत्सवम् का सातवां दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के साथ संपन्न,गज वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन, टेल्को गणेश मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा

jamshedpur mla saryu roy attack police : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का पुलिस पर कड़ा प्रहार, बोले : पुलिस शिथिल और लापरवाह, बुलायी सर्वदलीय व सर्वसमाज की बैठक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News