चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के कोटासमारा प्राथमिक विद्यालय के किचन की खिड़की को हाथियों ने चावल खाने के लिए तोड़ दिया है. हालांकि हाथी रसोईघर में रखा चावल नहीं खा सका है. हाथी द्वारा विद्यालय की खिड़की तोड़े जाने की सूचना पाकर ग्रामीण विद्यालय पहुंचे एवं हाथी को किसी तरह वहां से खदेड़ा. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधांशु शेखर सिंह ने बताया कि हाथी ने चावल खाने के लिए किचन की खिड़की को तोड़ दिया है, वही कार्यालय की खिड़की को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आसपास के जंगलों में कई हाथी शरण लिए हुए हैं. हाथी दिन भर जंगल में रहते हैं और शाम ढलते ही जंगल से निकलकर गांव में घुस कर उत्पात मचाते हैं. हाथियों के भय के कारण इन दिनों जंगल से घिरे विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी कम होने लगी है.



