• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-tuesday-14th-november-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 14 नवंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-tuesday-14th-november-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 14 नवंबर 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। एक प्रसन्नचित और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलायेंगे। अन्य दिनों के मुकाबले आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पायेंगे। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। गलतफहमी के लंबे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा।

वृष राशि
ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। अगर बातचीत और चर्चा आपके अनुसार न हो, तो आप नाराजगी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। आज प्यार की मदहोशी में वास्तविकता और फसाना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे अनुभव करें। कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व करें, क्योंकि आपकी निष्ठा आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होगी। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में बढ़ोतरी होगा। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता, लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है।

मिथुन राशि
झगड़ालू स्वभाव को कंट्रोल में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने विचारों में खुलापन अपनाएं और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। सट्टेबाजी से लाभ हो सकता है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आयेगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। रोमानी गाने, सुगंधित मोमबत्तियां, स्वादिष्ट खाना और पेय। यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।

कर्क राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें, खासतौर पर महत्वपूर्ण आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्कताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ, दोनों आपस में खोए हुए, कुछ ऐसा वातावरण रहेगा आपका आज। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है।

सिंह राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपकी पेशेवर जिंदगी में खास असर छोड़ेगा। यह दूसरों को आपका नजरिया समझाने और उनकी मदद हासिल करने में कारगर रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

कन्या राशि
अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज आप अपने प्रिय से अपने भावना का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

तुला राशि
दांत का दर्द या पेट की परेशानी आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं, लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। यह समय इस बात को समझने का है कि क्रोध छोटा-पागलपन है और यह आपको भारी नुकसान की ओर धकेल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी प्रसन्नता की वजह साबित होगा। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पायेगा। इससे आपको परेशानी होगी। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

वृश्चिक राशि
सेहत पर ध्यान करने की आवश्यकता है। व्यापार में आज अच्छा खासा मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अगर आपको किसी ऐसी जगह से बुलावा आया है जहाँ पहले आप कभी नहीं गए हैं, तो कृतज्ञता से उसे स्वीकार कर लें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है। जो काफी दौड़-भाग भरा होगा, लेकिन साथ ही बहुत लाभदायक भी साबित होगा। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की आवश्यकता हे।

धनु राशि
अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ध्यान करें, इससे आपको दिली प्रसन्नता हासिल होगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। एक प्रसन्नचित और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज की दवा है। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत अवश्य रंग लायेगी। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।

मकर राशि
पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में निर्णय न लें, हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की आवश्यकता हो। प्रसन्नता के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। बदलते समय के साथ कदमताल करने के लिए नई तकनीक से तालमेल बैठाना महत्वपूर्ण रहेगा। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का आनंद ले सकते हैं। साथ में समय गुजारने का यह बढ़िया अवसर है।

कुंभ राशि
लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करें। कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आप सभी पारिवारिक कर्ज समाप्त करने में सफल रहेंगे। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आंखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।

मीन राशि
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जायेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। आपका आत्मविश्वास आपकी पेशेवर जिंदगी में खास असर छोड़ेगा। यह दूसरों को आपका नजरिया समझाने और उनकी मदद हासिल करने में कारगर रहेगा। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो आवश्यकता से अधिक जेब ढीली करने से बचें। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 30th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 30th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अगस्त 2026

August 30, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-wednesday-15th-november-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- बुधवार 15 नवंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-wednesday-15th-november-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- बुधवार 15 नवंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-thursday-16th-november-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 16 नवंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-thursday-16th-november-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 16 नवंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-friday-17th-november-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 17 नवंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-friday-17th-november-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 17 नवंबर 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News