• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day Saturday 10th may 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 10 मई 2025

Horoscope know your day Saturday 10th may 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 10 मई 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज दूसरों के लिए नकारात्मक सोच रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को कम करते हैं। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की आवश्यकता भी है। प्यार के नजरिए से यह दिन बेहद विशेष रहेगा। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी या सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे अधिक सहायता नहीं कर पाएंगे। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। विवाह के बाद कई बातें जरुरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

वृष राशि
अपने जीवनसाथी के मामले में अनावश्यक रुप से हस्तक्षेप करने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम दखल दें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आएगा। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत पिछले काफी समय से खराब है। कार्यालय में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। आपके सिर्फ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। दूसरों को सहमत करने की आपकी प्रतिभा आपको लाभ पहुंचाएगी। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

मिथुन राशि
बच्चे आपकी शाम को खुशी में तब्दील कर देंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे ग्रह तंगी नहीं आने देंगे। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा समय ले सकता है। जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। निर्णय लेते समय अपने अहंकार को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ध्यान दें। जो लोग घर से बाहर रहते हैं। आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे।

कर्क राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया की यात्रा में हैं। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात संभव है, जिसके चलते पुरानी हसीन यादें फिर तरोताजा होंगी। आपके दिमाग में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए खुशी के पलों को लाएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और उन्नति साफ नजर आ रही है। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

सिंह राशि
गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती। आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं। उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

ADVERTISEMENT

कन्या राशि
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता है। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा। जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। जीवन की सच्चाई का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ समय के लिए भूलना पड़ेगा। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी कागजात साथ रखना न भूलें। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास उपहार आपके खिन्न मन को प्रसन्न करने में काफी सहायक साबित होगा।

तुला राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें। अगर आप आज सही मायने में लाभ चाहते हैं तो, अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

वृश्चिक राशि
आज जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाराज होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज दूसरों के लिए गलत नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को कम करते हैं।

धनु राशि
आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। आपको बढ़िया परिणामों को पाने के लिए अपनी ओर से बेहतरीन प्रयास करने की आवश्यकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से विवाद संभव है।

मकर राशि
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए शानदार एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आपके ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

कुंभ राशि
दूसरों की आलोचना में समय बर्बाद न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है। जिससे आपको मुनाफा होगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी ओर से की गयी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आप साथ में कहीं घूमने फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पदोन्नति की काफी संभावना है। आप अपनी प्रसन्नता दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

मीन राशि
आज खास लोग ऐसी किसी भी योजना में धन लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नजर आए और विशेष हो। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं देंगी। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे, जो करना आपको पसंद है। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 12th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 12 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 12th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 12 अगस्त 2026

August 12, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 11th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 11 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 11th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 11 अगस्त 2026

August 11, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026

August 10, 2026
Next Post

Saraikela kandra road accident - सरायकेला कांड्रा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur suicide - सिदगोड़ा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पहले पति को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी महिला, देखिए - video

Jamshedpur mango water pipe burst - मानगो में खोदाई के दौरान फटा पेयजल विभाग का पाइप, कई घरों में जलापूर्ति बाधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News