
चाईबासा : सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पारुल सिंह ने मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों यथा नरसंडा उच्च विद्यालय, रुंगटा उच्च विद्यालय, जिला प्लस टू उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय चाईबासा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, हैंड वास की व्यवस्था, विद्यालय में पुस्तकालय मौजूद है या नहीं, साथ ही साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया। जांच के क्रम में लगभग सभी स्कूल की स्थिति सही पाई गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शौचालय उपस्थित है परंतु और शौचालय की मांग स्कूल प्रबंधन के द्वारा किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि विद्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था सही तरीके से किया जाए और विद्यार्थियों का अटेंडेंस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।








