
चाईबासा : स्थानीय एसआर रुंगटा ग्रुप की ओर से झींकपानी प्रखण्ड अन्तर्गत बड़ा झींकपानी गांव में गरीब असहाय वृद्ध, विधुर-विधवा एवं आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के बीच आदिवासी यंग स्टार्स यूनिटी कोल्हान के सदस्यों की उपस्थिति में सुरेश पोद्दार (डीजीएम) तथा किशन ठाकुर (सीएसआर) के द्वारा 110 लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। एसआर रुंगटा ग्रुप के सुरेश पोद्दार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हए कहा कि जरूरतमंदो को कम्बल उपलब्ध कराने का कार्य आदिवासी यंग स्टार्स के सदस्यों के अनुरोध पर सीएसआर के तहत किया गया और आवश्यकतानुसार अन्य सामाजिक कार्य भी कंपनी के द्वारा इस क्षेत्र के लोगों के लिए किये जायेंगे। इस अवसर पर आदिवासी यंग स्टार्स यूनिटि कोल्हान के मंजीत हांसदा, बाल किशन, रेयांस सामड, सन्नी संदीप देवगम, पोरेश बिरूवा, अजीत पुरती, विपिन नायक, राहुल बिरूवा, शशि मुण्डा, किशन देवगम, मधु बारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।






