
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुरनापानी गांव में मकर पर्व के उपलक्ष्य में यंग स्टार क्लब और कंचन महतो के सौजन्य से 50 जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नपं अध्यक्ष संध्या रानी सरदार और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाज सेवी धारा शर्मा ने लोगों के बीच कंबल वितरण किया. इस अवसर पर सुजीत महतो, मनिलाल महतो, पंकज महतो, मंगल हांसदा, विद्युत सरदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















