जमशेदपुर : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता की अवधारणा (कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी 2026) में टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है. ट्यूब डिवीजन की क्वालिटी कंट्रोल टीम एचएफ 2 वारियर ने उत्कृष्ट क्वालिटी एवं नवाचार का परिचय देते हुए प्रतियोगिता का सर्वोच्च प्रतिष्ठित गोल्ड अवॉर्ड अपने नाम किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर टीम का प्रतिनिधित्व रंजित चौधरी, धनंजय, ज्योति स्वरूप, रवि कांत झा, रमेश सिंह,पल्लब बोस और संदेश चवन ने किया प्रतियोगिता में 17 देश के प्रतिभागियों ने भाग लिया.













