• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

नवम्बर 20, 2026
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़
0
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
श्रेणी:खबरजमशेदपुर न्यूज़

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर के संडे मार्केट में भाजपा बिरसानगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी की अध्यक्षता में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर हुआ. इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मुख्य अतिथि, भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवागंतुक सदस्यों का पार्टी में स्वागत एवं अभिनंदन किया. (नीचे भी पढ़ें)

 इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल होने के साथ राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ काम करने वाला विशाल परिवार है. युवाओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति युवाओं का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित एवं तैयार कर रहा है. उन्होंने नवागंतुक युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बिरसानगर में सैकड़ों युवाओं का भाजपा परिवार से जुड़ना संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास और जनसमर्थन का प्रतीक है. युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच समाज एवं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सभी नवागंतुक साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाता है. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और विचारधारा के प्रति निष्ठा से निरंतर मजबूत हो रहा है. सैकड़ों युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है. उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ाव से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, जिला पदाधिकारी संजीव कुमार, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, नीलु मछुआ, गणेश सोलंकी, शैलेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, युवराज सिंह, नीरज शर्मा, सीमा दास, धीरज चौधरी, गौतम दुबे, सनोज प्रसाद, सुंदर सरदार, अरुण दुबे, विद्यानंद प्रसाद, राजू यादव, सन्नी सिंह मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे.

संबंधित खबरें

  • साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का हुआ आयोजन, युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सोशल20 नवम्बर 2026
  • नए सोलर पावर प्लांट के साथ ‘प्रेम ज्योति प्रांगण’ का हरित ऊर्जा की ओर बड़ा कदम, पर्यावरणीय स्थिरता,20 नवम्बर 2026
Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण
खबर

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

नवम्बर 20, 2026
टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का हुआ आयोजन, युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सोशल मीडिया के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

Next Post

tata steel tubes division : टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

jamshedpur mp development : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका प्रखंड अंतर्गत पाडंरसिली में पावर सब स्टेशन के निर्माण कार्य...

टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता की अवधारणा (कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी 2026) में टाटा...

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर के संडे मार्केट में भाजपा बिरसानगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष...

साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का हुआ आयोजन, युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सोशल मीडिया के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का हुआ आयोजन, युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सोशल मीडिया के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : पटमदा स्थित साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुक्रवार को आयोजित...

26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न, बिष्टुपुर मिलानी हॉल में महाप्रसाद शनिवार को, तैयारियां पूरी

26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न, बिष्टुपुर मिलानी हॉल में महाप्रसाद शनिवार को, तैयारियां पूरी

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में शुक्रवार को 26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा, भक्ति...

नए सोलर पावर प्लांट के साथ ‘प्रेम ज्योति प्रांगण’ का हरित ऊर्जा की ओर बड़ा कदम, पर्यावरणीय स्थिरता, स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी यह पहल

नए सोलर पावर प्लांट के साथ ‘प्रेम ज्योति प्रांगण’ का हरित ऊर्जा की ओर बड़ा कदम, पर्यावरणीय स्थिरता, स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी यह पहल

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : प्रेम ज्योति प्रांगण ने शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान अपने नए रूफटॉप...

लोयोला स्कूल के प्रिंसिपल की भावुक अपील, छात्रों की सुरक्षा साझी जिम्मेवारी, स्कूल की छुट्टी के समय वन वे गोल्फ कोर्स बेल्डीह क्लब रोड का करें पालन

लोयोला स्कूल के प्रिंसिपल की भावुक अपील, छात्रों की सुरक्षा साझी जिम्मेवारी, स्कूल की छुट्टी के समय वन वे गोल्फ कोर्स बेल्डीह क्लब रोड का करें पालन

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल बिस्टुपुर के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज ने शहर वासियों से छुट्टी के समय एक घंटे के...

कांग्रेस ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी, प्रत्येक पंचायत में गठित होगी पांच सदस्यीय प्रचार समिति, 20 दिनों के भीतर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची सौंपने का निर्देश

कांग्रेस ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी, प्रत्येक पंचायत में गठित होगी पांच सदस्यीय प्रचार समिति, 20 दिनों के भीतर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची सौंपने का निर्देश

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का हुआ आयोजन, युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सोशल मीडिया के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न, बिष्टुपुर मिलानी हॉल में महाप्रसाद शनिवार को, तैयारियां पूरी

नए सोलर पावर प्लांट के साथ ‘प्रेम ज्योति प्रांगण’ का हरित ऊर्जा की ओर बड़ा कदम, पर्यावरणीय स्थिरता, स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी यह पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News