
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के माटियाबांधी गांव में बीती दो बाइक में सीधी टक्कर हो गयी, जिससे एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार माटियाबांधी पंचायत के बासाडीहा गांव निवासी अमित महतो की मौत हो गयी है. वहीं मालकुंडी गांव निवासी विश्वजीत गोप और लोकनाथ गोप गंभीर रूप से घायल हैं. ग्रामीणों ने बाइक दुर्घटना के बाद इलाज के लिए घायलों को धालभूमगढ़ सीएचसी पहुंचाया. घायल युवकों का इलाज सीएचसी में चल रहा है. घटना की सूचना पाकर विधायक समीर महंती धालभूमगढ़ सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. श्री महंती ने डॉक्टर से मिलकर दोनों घायल युवकों का बेहतर इलाज करने की बात कही.















