सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत विरामपुर गांव में देर रात एक परिवार में ही दिल दहला देने वाली घटना हुई. विक्षिप्त पति राजीव तिउ ने पत्नी बुधनी तिउ और दोनों बेटी अनिता और सुनिता पर धारदार चापड़ से हमला कर दिया, जिसके बचाव में पत्नी ने भी पति पर हमला बोल दिया, जिससे पूरा परिवार लहुलुहान हो गया. आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर आये, लेकिन तब तक पूरे घर में खून ही खून हो गया था.

सबको पहले सरायकेला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने के बाद एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां पति और पत्नी दोनों की मौत हो गयी जबकि दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना रात करीब 12 बजे की है. विरामपुर गांव का रहने वाला विक्षिप्त राजीव तिउ अपने घर आया. वह घर में घुसते ही पत्नी बुधनी तिउ पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे पत्नी लहुलुहान हो गयी. बच्चों की तरफ पति बढ़ रहा था और उस पर हमला किया तब पत्नी ने भी एक और धारदार हथियार उठाकर पति पर ही हमला बोल दिया.

दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर वारकर घायल कर दिया, जिसके बाद हल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. तब तक लोग परेशान हो गये थे. आसपास के लोग किसी तरह चारों को लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे, जहां स्थिति खराब पायी गयी तब उनको एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम अस्पताल में आते आते तक पति-पत्नी की मौत हो गयी.

मृतक के भतीजे ने कहा-चाचा ने हमलाकर खुद को मारा
मृतक के भतीजे अमित तिउ ने बताया कि मंगलवार की सुबह अचानक से चाचा के कमरे से बच्चों की चीखने की अवाजें आने लगी. घरवालों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा की चाचा और चाची जमीन पर लहुलुहान पड़े हुए है, उनके बगल में ही उनके दोनो बच्चों बच्चे घायल अवस्था में रो रहे थे. सभी को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, यहां से चाचा और चाची को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. अमित ने बताया कि उसके चाचा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसके पहले भी वह कई बार ऐसी हरकते कर चुके है.







