
चक्रधरपुर : नगर में विभिन्न वार्ड में वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व विकलांग पेंशन के लिए लगातार कैम्प का आयोजन हो रहा है। इसकी जानकारी देते हुए झामुमो नेता वार्ड पार्षद दिनेश जेना ने बताया कि वह सभी कैम्प में पहुंचकर जरूरतमन्दो का आवेदन ले रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 19 में बंगला टांड में वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन के लिए लाभुकों का आवेदन भरा जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से वार्ड पार्षद व झामुमो नेता दिनेश, वार्ड पार्षद जेनिफर जवी, वार्ड पार्षद दिनेश जेना शामिल हैं और पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस एवं वार्ड के लोग उपस्थित हैं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







