
चाकुलिया : चाकुलिया के आमलागोड़ा रोड स्थित रामकृष्ण परमहंस मंदिर प्रांगण में मंगलवार को परमहंस की जयंती धूमधाम से मनाई गई. जयंती के अवसर पर मंदिर में स्थापित रामाकृष्ण परमहंस की मूर्ति की पूजा तुलसीबनी आश्रम के बाबा आनंद ब्रम्हचारी ने मंत्रोच्चारण कर की. पूजा के पश्चात मंदिर परिसर से कीर्तन मंडलीयों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा में शामिल लोग रामाकृष्ण सरणम का नारा लगा रहे थे. मंदिर परिसर से निकली शोभा यात्रा बाजार का परिभ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई.मौके पर उतपल खां, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, शतदल महतो, चन्द्रदेव महतो, लक्ष्मीनारायण दास, पशुपति बांसुरी, संतोष घोष, गिरिधारी महतो, शक्तिपदो दास, मिंटू नंदी, काशि राय, संजय दास, मौसमी मल्लिक, सुरेश सिंह, राणा गोप समेत अन्य उपस्थित थे.
50 गरीबों में बंटा कंबल
रामाकृष्ण परमहंस की जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में कमेटी द्वारा 50 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसके पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.






