
मुसाबनी : प्रखण्ड सभागार में आज झारखण्ड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज विभाग तथा कला मंदिर संस्था, जमशेदपुर के द्वारा ग्राम पंचायत की स्थायी समिति के सदस्यों हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण तथा स्वच्छता पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्याशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी श्री अजय कुमार रजक ने कहा कि कार्यशाला से प्राप्त जानकारियों को अपने जीवन में अमल करते हुए अपने पंचायत के अन्य लोगों को भी जानकारी दें। सफाई अत्यंत जरूरी है, इससे आस-पास के महौल भी स्वच्छ रहता है और आप भी स्वच्छ रहेंगे। गन्दगी के कारण कई बीमारी फैलती है, इसे दूर करने के लिए हमें अपने घर के साथ-साथ आपपास के स्थानों को भी साफ-सफाई रखना जरूरी है।
प्रशिक्षक रंजीत कुमार आचार्य एवं दिपिका बेरा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मुख्य उद्देश्य के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई जिसमें स्वच्छता, साफ-सफाई और खुले में शौच प्रथा समाप्त करने को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो के सामान्य जीवन स्तर में सुधार लाना, जागरूकता और स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से स्थायी स्वच्छता और आदतों में सुधार अपनाकर समुदाय और पंचायती राज संस्थाओं को प्रेरित करना आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती सावित्री हांसदा समेत पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य उपस्थित थे।





