
जमशेदपुर : शहर के सौंदर्यीकरण का काम काफी तेज गति से चल रहा है. इसी कड़ी में शहर के सड़कों का चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है. इधर साकची थाना अंतर्गत रामलीला मैदान के समीप दुकानदार सड़क चौड़ीकरण को लेकर संवेदक से उलझ पड़े. दुकानदारों का कहना है कि चौड़ीकरण के कारण सड़क वन वे हो जाएगा, जिससे उनकी रोजी रोटी छिन जाएगी. उन्होंने संवेदक से सड़क में डिवाइडर नहीं लगाने की मांग की तो संवेदक ने अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर का मामला बताया और काम जारी रखा, जिससे दुकानदार उग्र हो गए और सड़क पर ही सड़क के लिए संग्राम शुरू कर दिया.
हालांकि मामले की गम्भीरता को देखते हुए भाजपा नेत्री प्रति सिन्हा मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. वहीं भाजपा नेत्री ने मामले को लेकर जिले के उपायुक्त से मिलने की बात कही और दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय दिलाने में वे जो भी आंदोनलन होगा करेंगीं. फिलहाल संवेदक की ओर से काम जारी रखा गया है. उधर दुकानदार कल उपायुक्त से मिलने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं.















