
चक्रधरपुर : झामुमो नेता व वार्ड पार्षद दिनेश जेना ने बताया कि 17 -18 के बीच शिव मंदिर से कोलसाई सड़क की स्थिति बहुत दयनीय है। स्थानीय लोग सड़क की दयनीय स्थिति से परेशान है। हल्की बारिश में ही लोग आवागमन नहीं कर पाते हैं। इस सड़क का निर्माण नगर परिषद की ओर से नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।
वार्ड पार्षद श्री जेना ने कहा कि इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने उनसे की है। उन्होंने स्वयं स्थल पर जाने के बाद देखा कि सही मायने में सड़क की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सुखराम उरांव से मिलकर वह इस समस्या से अवगत करायेंगे तथा सड़क का निर्माण कराने की दिशा में सार्थक पहल करेंगे।















