
जमशेदपुर : हिन्दू नववर्ष को देखते हुए जमशेदपुर में सज्जा हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोपण कार्यक्रम मंगलवार को जमशेदपुर के मानगो स्थित एमजीएम मैदान, डिमना में आयोजित किया गया. इसमें दू उत्सव समिति द्वारा 51 हजार भगवा ध्वज को वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा अभिमन्त्रित किया गया. दीपनारायण मिश्रा के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण में सम्मिलित ब्राह्मण आचार्य ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया. हिन्दू युवा अभिमन्त्रित 51 हजार भगवा को घर-घर लगाने तथा पहुंचाने का कार्य करेंगे.

समिति के महामंत्री नवेन्दु पाण्डेय ने युवाओं को निर्देश दिया कि हिन्दू नववर्ष से पूर्व 24 मार्च तक नगर तथा चौक चौराहे की सज्जा भगवाधारी से सावधानी पूर्वक कर लेनी है. समिति के प्रवक्ता सर्वजीत ने कहा कि भगवा के आगे बड़े-बड़े राक्षस को रोना आता है कोरोना क्या चीज है?? ध्वजारोपण कार्यक्रम में दशरथ चौबे, विकास सिंह, मृत्युंजय नारायण, दीपक भदानी, शम्भू त्रिवेदी, मुकेश सिंह, चंदन काशी, अजय वर्मा, सागर ओझा, रवि जम्बूद्वीप, अमित सनातनी, रोहन श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, चंदन सिंह, जयंत मिश्रा, राजेश सिंह, राजीव सिंह, मनोज वाजपेयी, विनोद राय,अरविंद कुमार रवि, दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.















