
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक होटल में इटली से आये दो इटली नागरिकों को प्रशासन ने होटल में जाने से रोका है और उनको आइसोलेशन में रखा है. जिला प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है. चूंकि, उनको भी किसी तरह का दहशत नहीं हो, इस कारण जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ खुद जिला सर्विलांस ऑफिसर के साथ सिविल सर्जन भी है. जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला खुद इसकी मोनिटरिंग कर रहे है ताकि किसी तरह इटली के नागरिकों को परेशानी नहीं हो. बताया जाता है कि वे लोग यात्रा पर आये है और कंपनी में भी काम कर चुके है. वे तीन जनवरी से जमशेदपुर आये है, इस कारण उनमें कोरोना वायरस के लक्षण होने की संभावना कम है, लेकिन प्रशासन उनके स्वास्थ्य की जांच कर लेना चाह रही है. कोरोना वायरस के टेस्टिंग की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही उनको होटल में प्रवेश करने दिया जा सकता है. वैसे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने नागरिकों से इसको लेकर दहशत में नहीं होने की अपील की है. इसकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार प्रशासन कर रहा है.















