
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे अपनी सौम्य व्यवहार के साथ कड़क पुलिसिंग के लिए जाने जाते है. उन्होंने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को बुलाया गया था. इसमें ग्रामीण एसपी पीयुष पांडेय भी मौजदू थे. इसके तहत सभी थाना प्रभारियों को यह हिदायत दी गयी कि हर हाल में अपराध के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में लगातार गश्ती करते रहने को कहा ताकि नक्सलियों पर भी लगाम लगाया जा सके. इस बैठक में तमाम डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के ऑफिसरों को बुलाया गया था. इस दौरान लंबित गिरफ्तारी वारंट, कुर्की रारंट का तामिला सुनिश्चित करने को कहा और दागियों को हर हाल में जेल की सलाखों में रखने के लिए सारी कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण करने को कहा गया. इसके अलावा यह भी दिशा-निर्देश दिया गया कि जो भी पुराने दागी है, उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर सजा दिलाये ताकि ऐसे तत्वों पर लगाम लगाया जा सके.















