
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य सड़क पर सोनुआ की ओर से बालू लेकर आ रहे दो ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यहां अवैध बालू कारोबार जारी रहने का भंडाफोड़ हुआ है. रात करीब 1:00 बजे दुर्घटना हुई. उसके बाद ही पूरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है आखिर थाना पार करके दो ट्रकों से बालू किसके संरक्षण में चक्रधरपुर लाया जा रहा था. दोनों ट्रक चक्रधरपुर के सिमीदीरी गांव का बताया जा रहा है. जिस समय ट्रक बालू लेकर आ रहे थे उसी समय एक 10 चकिया वाहन जो चक्रधरपुर की ओर से जा रहा थी उसी के साथ भिड़ंत होने से यह दुर्घटना हुई. जो भी हो, बहरहाल पूरा मामला जांच का विषय है. आखिर किसके संरक्षण में इस तरह का कारोबार जारी है. स्थानीय लोगों की मानें तो प्रत्येक रात में अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है.







