जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन को लेकर उत्पन्न समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार को उस वक्त एक बार फिर से कैंटीन में अफरा तफरी मच गयी, जब टाटा स्टील के एलडी 3 टीएससीआर में खराब अंडा परोसा गया. कई कर्मचारियों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जबकि सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) के वाइस चेयरमैन समेत तमाम सदस्यों को खरी खोटी सुनायी. इसके बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के वाट्सएप ग्रुप में सीसीएमसी के लोगों का विरोध शुरू हो गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

कुछ ने लिखा कि इतना घटिया अंडा लग रहा है कि यह सिंथेटिक का अंडा है. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया और चर्चाएं तेज हो गयी. यह भी शिकायत की गयी कि एलडी 2 स्लैब कास्टर के ट्राली कैंटीन सुविधा उपलब्ध है. वहां कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है. इस पर उपहास भी लोगों ने उड़ाया कि क्या कोई मुर्गा भी परोसा जायेगा. फिर तो उपहास का ही सिलसिला निकल पड़ा. इसको लेकर दिन भर चर्चा का माहौल बना रहा.












