
चक्रधरपुर : जिले के डीसी अरवा राजकमल व एसपी इंद्रजीत महथा ने गुदड़ी क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की. वहीं अधिकारियों के साथ भी बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की साथ ही नक्सल से संबंधित मामलों का जल्द से जल्द अनुसंधान करने के दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान गुदड़ी प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया एवं आम जनता के हित में चल रहे कार्यों की जानकारी ली. साथ ही डीसी ने निर्देश दिया कि आम जनता का काम त्वरित ढंग से किया जाए एवं आम जनता की कोई भी समस्या हो जल्द से जल्द प्रखंड कार्यालय से निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की कोई शिकायत न हो. उन्होंने गुदड़ी थाना प्रभारी से भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए.







