
चाईबासा : कोरोना वायरस को फैलता देख जहां जागरूकता अभियान चल रहा है वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन देश-विदेश से आने जाने वाले लोगों पर रखी नजर रखे हुए है। शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुंडी प्रखंड क्षेंत्र में पड़ने वाले सारंडा के गुवा निवासी शिव शर्मा के छोटे भाई राधेकृष्ण शर्मा को गुवा पुलिस शेल अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से मेडिकल जांच के लिए टाटा स्टील नोवामुंडी अस्पताल भेजा गया है।
इस वाक्या को लेकर गुवा में जहां चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं लोगों में हड़कप भी मचा हुआ है। हलांकी लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है,जिला प्रशाषन द्वारा कोरोना वायरस से बचने के लिए जो एतिहात बरतने दिशा निर्देश दिया गया है उस पर अमल चरने की जरूरत है।कोई अपवाह में पड़ने की जरूरत नहीं।इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुवासाई निवासी शिव शर्मा का छोटा भाई राधेकृष्ण शर्मा उम्र 42 वर्ष अमेरिका में कार्य करता है जो अपना घर नोवामुंडी प्रखंड के गुवासाई घर वापस आ रहे थे। बताया गया की छह दिन पहले अमेरिका से अपना घर आने के लिए छहदिन पूर्व मुम्बई पहूंचा था इसके बाद मुम्बई से कोचिन पहूंचा और फिर गुजरात फिर जमशेदपुर होते हुए आज बस से अपना घर गुवासाई पुराना पेट्रोलपंप आये आज। वहीं गुवा पुलिस को इस बात की सुचना थी की राधेकृष्ण शर्मा अमेरिका से गुवा आ रहें है तो पहले से गुवा पुलिस तैयार थे।
इसके बाद गुवा पुलिस सर्तकता बरतते हुए राधेकृष्ण शर्मा के बारे में उनके पिता से पुरी जानकारी ली और फिर गुवा पुलिस ने राधेकृष्ण शर्मा से पुछ ताछ के लिए अपने पास रखा।इधर पुलिस द्वारा कोरोना वायरस से सबंधित जांच रिपोर्ट मांगा गया तो राधेकृष्ण शर्मा के पास कोरोना वायरस से सबंधित किसी प्रकार की जांच नहीं किये जाने की बात कही गई।तब जाकर गुवा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए शेल अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेश की मांग की और राधेकृष्ण शर्मा को नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल में कोरोन वायरस की जांच को लेकर मेडिकल कराने भेजा गया।
नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा राधेकृष्ण शर्मा को प्रारंभिक जांच के बाद 14 दिन के लिए इंशुलेशन रूम में जांच को लेकर सुरक्षीत रखा गया है।इधर टाटा स्टील नोवामुंडी अस्पताल में बाहरी लोगों का आने जाने पर वर्जित कर दिया गया है।वहीं आस घटना को लेकर गुवा में चर्चा का विषय बन गया है ।














