
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में शुक्रवार से अनावश्यक रूप से बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है.विशेष परिस्थिति में प्रवेश हेतु सैनिटाइजर, हैंड वास, साबुन इत्यादि को उपलब्ध कराते हुए कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रखा गया है और प्रवेश के दौरान व्यक्तियों को हाथ धोकर अंदर जाने की अनुमति है. इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रखंड प्रशासन घाटशिला द्वारा हर संभव प्रयास नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हम सबको अफवाहों से बचने की जरूरत है, ज्यादा से ज्यादा सतर्कता, स्वच्छता ही बचाव का रास्ता है.एहतिहात के तौर पर विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दें, भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचे. कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रहे, इससे डरने की जरूरत नहीं है.





