
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि उनके विस क्षेत्र के चाकुलिया प्रखंड में एक महाविद्यालय खोलने और एक इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने और बहरागोड़ा प्रखंड में एक महिला महाविद्यालय खोलने की मांग की है. विधायक ने कहा कि चाकुलिया में एक भी कॉलेज नही होने के कारण प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को 30 किमी दूर घाटशिला कॉलेज जाना पड़ता है. इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और समय की बर्बादी होती है. चाकुलिया में कॉलेज खुलने से यहां के विद्यार्थियों को काफी सहुलियत होगी .मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया है कि वे जल्द पहल करेंगे.




