
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में कोरोना वायरस की जांच की व्यवस्था होगी. वर्तमान में सिर्फ एमजीएम अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच अधीकृत तौर पर खोला गया है. टीएमएच में जो लोग पहुंच रहे है, वहां से रक्त संग्रहित कर जांच के लिए एमजीएम अस्पताल में भेजा जा रहा है. टीएमएच के जीएम डॉ राजन चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है कि इसकी मंजूरी के लिए आइसीएमआर और एनएबीएल के पास आवेदन दिया जा चुका है. अभी सिर्फ सैंपल का कलेक्शन हो रहा है. आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर कोरोना वायरस की जांच की व्यवस्था कर दी जायेगी. इसके अलावा झारखंड सरकार द्वारा धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में भी कोरोना वायरस की जांच करने की तैयारी की गयी है. रांची के इटकी स्थित सरकारी अस्पताल में भी कोरोना वायरस की जांच की जायेगी. इसके लिए आसीएमआर की ओर से मंजूरी दे दी गयी है. झारखंड सरकार की ओर से दो-दो मशीन रांची और धनबाद में ब्लड की जांच के लिए लगा दिया गया है. इसके आधार पर ही कोरोना वायरस की जांच संभव हो सकेगा.















