
जमशेदपुर : कोरोना वायरस के कारण गरीबों का जीना मुहाल हो गया है. हर दिन कमाने और खाने वालों के समक्ष मुश्किलें पैदा हो गयी है. ऐसे ही लोगों की मदद के लिए हर कोई अपने स्तर से काम कर रहा है. बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे लोग और सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ सामाजिक लोग भी इसके लिए मदद करने के लिए आगे आये है. इसके तहत हर कोई मदद कर रहा है.

टाटा मोटर्स ने खाने के पैकेट की शुरु की सप्लाइ
टाटा मोटर्स की ओर से भी खाने के पैकेट की सप्लाइ शुरू कर दी है. इस कड़ी में टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से करीब दो हजार लोगों को खाना खिलाया जा रहा है. इसके लिए जरूरतमंद इलाकों को चिन्हित किया गया है और सबको खाने का पैकेट बनाकर दिया जा रहा है. इसके लिए काफी संख्या में लोग खुलकर मदद करने के लिए आगे आये है. टाटा मोटर्स के अधिकारियों की टीम को काम पर लगा दिया गया है.

रुंगटा समूह ने की गरीबों की मदद, पश्चिम सिंहभूम जिले में चला रहा जबरदस्त अभियान
पश्चिम सिंहभूम जिले के रुंगटा समूह ने गरीबों की मदद के लिए अपने खजाने खोल दिये है. एसआर रुंगटा समूह की ओर से लॉकडाउन के कारण गरीबों की सेवा करने का काम शुरू किया है. इसके तहत तमाम लोगों की ओर से गरीबों को खाना खिलाया जा रहा है. इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन के साथ साथ राजनीतिक दलों के लोगों के बताये हुए जगहों पर एसआर रुंगटा समूह द्वारा लगातार सेवा किया जा रहा है. अपने कारोबार के साथ सामाजिक दायित्वों के लिए प्रसिद्ध रुंगटा समूह के लोगों की पूरी टीम उस इलाके में सेवा कर रही है.

दिलीप गोयल ने पीएम केयर्स फंड में पांच लाख दिये
जमशेदपुर के जानेमाने उद्योगपति और समाजसेवी दिलीप गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना से लड़ने के लिये स्थापित पीएम केयर्स फंड में पांच लाख रुपये का योगदान दिया है. श्री गोयल ने यह राशि आज पीएम केयर्स फंड में एनईएफटी के माध्यम से भेजी है. उल्लेखनीय है कि दिलीप गोयल एएसएल मोटर्स के चेयरमैन तथा फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसायटी के कोल्हान क्षेत्र के अध्यक्ष भी हैं.

रॉबिन हुड आर्मी ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया
जमशेदपुर : अग्रणी संस्था रॉबिन हुड आर्मी की ओर से लॉक डाउन के दौरान भूखे व जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. मुख्यमंत्री योजना के तहत एमजीएम कैंटीन में भी पांच रुपये मूल्य पर खाना का पैकेट उपलब्ध कराया गया. वहीं संस्था की ओर करीब 300 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. इस पुनीत कार्य के लिए संस्था के कार्यकर्ताओं ने दो-तीन टीमों में बंट कर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों को राहत पहुंचायी.

जंबु अखाड़ा में सैनिटाइजर का हुआ छिड़काव
जमशेदपुर के सीतारामडेरा भालुबासा चौक स्थित जंबु अखाड़ा में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है. महावीर झंडा जुलूस के मद्देनजर यह तैयारी की गयी है ताकि लोग अगर पूजा करने आये तो ज्यादा परेशानी नहीं हो. कोरोना वायरस को देखते हुए यह तैयारी की गयी है ताकि गंदगी और वायरस से लोगों को निजात दिलाया जा सके. आसपास के सारे इलाकों में भी सफाई का अभियान चलाया गया. इस अभियान में जंबू अखाड़ा के संरक्षक बटी सिंह खुद हिस्सा ले रहे है. इसके अलावा इस का में परशुराम सिंह बागी, सतीश गुप्ता, अनिल शर्मा, राजा साहू, सूरज बाग, रंजीत कर, विनोद बादशाह, रणवीर मंडल समेत अन्य लोग शामिल है.

मानगो में ज़रूरतमंदो के बीच राशन वितरण
छठ पर्व उत्सव समिति के रोहन श्रीवास्तव एवं संजय सिन्हा की तरफ से कुछ परिवार को 15 दिनों तक का राशन मुहैया कराया गया. इसमें रोजमर्रा की वस्तु ( चावल, दाल, सरसो तेल, नमक, हल्दी, आलू आदि ) का वितरण मानगो जवहरनगर मे किया गया. खाद्य सामग्री समाज के ऐसे वर्ग को मुहैया कराया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे रोहित सिंह, शशि सिन्हा, अखिलेश, उज्ज्वल, पवन पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, धमेंदर् सिन्हा, गोलू सिंह, छोटू आदि मौजूद थे.

स्टेशन में बांटा गया खाना, जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
कोरोना मे लॉक डाउन के चलते टाटानगर स्टेशन और आसपास के क्षेत्र मे जरूरतमंद लोग के लिए सेवा भोज के अन्तर्गत सोमवार को लगभग 350 लोग को सुबह के नाश्ते मे ब्रेड औऱ केला दिया गया. सामग्री देते समय सोशल दूरी क़ा भी पूरा ख्याल रखा गया. सेवा कार्य को सफल बनाने में लक्ष खीरवाल, विजय सिंह, नवीन बाग़री, सूरज सिंह, मुकेश सिंह, स्वपन दास, कालू साव, गौतम गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, राजेश सिंह द्वारा किया गया.

कदमा बागे बस्ती में बांटा गया राशन
लॉक डाउन के बीच जमशेदपुर के किसी भी परिवार का सदस्य भूखा ना रह जाए, इसके लिए कांग्रेस पार्टी के कोल्हान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने एक छोटा सा प्रयास करते हुए जमशेदपुर के कदमा के बागे बस्ती के लोगों के बीच पूड़ी, सब्जी, अचार, लड्डू खिलाया गया जबकि लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया. धर्मेन्द्र सोनकर ने शहर के तमाम समाजसेवी और सभी दल के लीडर से अनुरोध किया कि सभी लोग दल से उठकर “कोई भूखा ना सोए” उसका यह प्रयास करें क्योंकि इस विपरीत समय में सभी को मिलकर सभी की जान की रक्षा एवं हर घर में भोजन पहुंचाने के लिए प्रयास करना चाहिए. इस काम में संजीव मिश्रा, प्रकाश बैरवा, दिलीप, सोनू, करण, बिट्टू के अलावा छअन्य लोग मौजूद थे.

कदमा मंगल सिंह क्लब में जरूरतमंदो के बीच बांटे गये खाने की सामग्रियां
जमशेदपुर के कदमा मंगल सिंह क्लब प्रांगण में असमर्थ गरीब लोगों एवं कदमा बाजार में सभी दुकानदारों, ठेले वालो मजदूरों एवं जूस बेचने वालो के बीच खाने की राहत सामग्री बांटी गई. मंगल सिंह अखाड़ा के संचालक ब्रजेश सिंह मुन्ना के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान टाइगर क्लब के अध्यक्ष मनोज भगत, दीपक, आलोक मुन्ना, विष्णु अवस्थी, किशन प्रसाद, अंकित दुबे, अमन भगत एवं सभी समाजसेवी उपस्थित थे.

भारतीय जनमोरचा के बैनर तले बांटा गया राशन व खाद्य सामग्री
पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के भारतीय जनमोर्चा की ओर से लॉकडाउन के चौथे दिन जमशेदपु पश्चिम के मानगो के भिन्न-भिन्न इलाकों मानगो दाईघुट्टू, कुँवर बस्ती, शंकोसाई-1,5, रामनगर, श्याम नगर, कुमरूम बस्ती, आजाद बस्ती, उलीडीह कचरा बस्ती, उलीडीह टैंक रोड़, मछुआ पाड़ा, हिल व्यू कॉलोनी, दीपा शाही, रिपीट कॉलनी, समता नगर, मंगल कॉलनी, गोकुल नगर में करीब एक हजार लोगों को निशुल्क भोजन गरीबों वां जरूरतमंदो के बीच पैकेट बनाकर बांटा गया. इस सेवा में मुख्य रूप से भारतीय जनमोर्चा के संयोजक संतोष भगत, प्रवीण सिंह, रीना सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, जीतू पांडेय, सुनीता सिंह, भारती केशरी जी, अमूल्यो महतो, शकुंतला सिंह, सुशीला सिंह समेत अन्य लोगों ने अहम योगदान दिया.

कुष्ट रोगियो के बीच वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी ने किया राशन वितरण
सामाजिक संस्था वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी के युवा बिना थके बिना रुके लगातार हर दिन दो सौ से ज्यादा दिहाडी मजदूरों के घर घर जा कर और माँग कर खाने वाले कुष्ठरोगियों के बीच निशुल्क राशन वितरण कर रहे है. सोमवार की सुबह टीम के युवाओं ने बर्मामाइन्स स्थित कुष्ठाश्रम बस्ती में रह रहे कुष्ट रोगियो के बीच राशन वितरण किया और वहाँ रह रहे लोगो को कोरोना को लेकर जागरूक करते हुए सुरक्षित रहने की अपील की. टीम ने इस लॉक डाउन जैसी कठिन समय मे पिछले चार दिनों में कुल 21 जगहों में ये अभियान चला हजारो घरों में मदद पहुँचा चुकी है और ये कार्य आगे भी लगातार टीम करती रहेगी ताकि इस मुश्किल घड़ी में कोई भूखा न सोये. कार्यक्रम में संस्था के संथापक हरि सिंह, शम्भू चौधरी, मोहन, मनीष, सूरज, प्रशांत, चन्दन, अमन, सन्दीप, पंकज, शुभम, अमित, ऋषभ, रौनक, साकेत, रोहित व अन्य लोग शामिल थे.















