
जमशेदपुर : झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी द्वारा केवीआइसी अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना के दिशा-निर्देश पर कोरोना महामारी के खिलाफ लॉकडॉउन में सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए खादी बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त एवं रेडीमेड गारमेंट की सिलाई कर रही महिलाओं द्वारा अपने घरों में ही बैठकर खादी वस्त्र से बने मास्क बनाकर जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को सौंप दिया. करीब एक हजार मास्क सौंपा गया. इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, संजीव कुमार एवं विभूति कुमार द्वारा 1000 मास्क दिया गया. आने वाले दिनों में इसी तरह खादी बोर्ड द्वारा और मास्क भी उपलब्ध कराए जाएंगे. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए खादी बोर्ड इसी तरह खादी वस्त्र से बने मास्क उपलब्ध कराता रहेगा.








