
रांची :
झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी झारखंड में तीन कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
आपको बता दे कि आज फिर से हिंदपीढ़ी में 2 , सिमडेगा में 1 और बेड़ो में 1 मरीज पाए गए है। राँची के रिम्स में कुल 93 सैंपल की जाँच हुई जिसमें 89 नेगतिव और चार पॉजिटिव पाए गए है। राज्य में कोराना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। आपको बता दे कि झारखंड राज्य में एक भी मरीज संक्रमण से मुक्त नहीं हुआ है। जब कि झारखंड में दो की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना बढ़ना राज्य के लोगो के लिए खतरा से खाली नही है। आपको बता दे कि झारखंड कोरोना से काफी दिनों तक बचा हुआ था लेकिन आखिरकार यहाँ भी कोरोना की एंट्री हो ही गयी और अब कुल संख्या 38 हो गई है। वैसे दो लोगो की मौत हो चुकी है। रांची में पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन चूंकि उनकी मौत दिल्ली में हुई है और वही वे पॉजिटिव पाए गए है इस कारण उनकी गिनती झारखंड में नही हो पाया है.

जमशेदपुर में सैनिटाइजर का छिड़काव
देशभर में कोरोना संकट को लेकर हहाकार मचा हुआ है. झारखंड में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है. इन सबके बीच जमशेदपुर के सबसे बड़े अखाड़ा कमेटी में से एक जंबो अखाड़ा और अनन्या कंश्ट्रक्शन ने संयुक्त रूप से सोनारी इलाके में सेनेटाइजिंग का काम शुरू किया है. इनके द्वार क्षेत्र के सभी दुकानों और मकानों को सेनेटाइज्ड करने की योजना है. अनन्या कंश्ट्रक्शन के निदेशक श्रवण दास ने बताया कि अगले पांच दिनों तक इस इलाके में यह अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोरोना के संक्रमण से यह क्षेत्र महफूज रह सके. हालांकि जमशेदपुर शहर अभी तकक ग्रीन जोन में चल रहा है. वैसे इसके लिए जमशेदपुर जिला प्रशासन के अलावा जुस्कों की भी अहम भूमिका है. जो लगातार कोरोना के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं, और लगभग सभी इलाकों को युद्धस्तर पर सेनेटाइज करने में जुटे हुए हैं.






