
जमशेदपुर : एससीसीएन न्यूज चैनल ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए संस्थापक स्वर्गीय मोहन सिंह की स्मृति में 105 यूनिट रक्त संग्रह कर जमशेदपुर ब्लड बैंक को सौंप दिया. गौरतलब है, कि कोरोना संकट को लेकर जमशेदपुर ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है, इसको लेकर जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा रेड क्रॉस सहित शहर के रक्तदानी संस्थाओं एवं आम लोगों से ब्लड डोनेशन की अपील की है.
इसी क्रम में एससीसीएन न्यूज चैनल की ओऱ से आज एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित कर 105 यूनिट रक्त संग्रह करते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक को सौप दिया गया. चैनल के डाइरेक्टर प्रशांत सिंह उर्फ पुतुल ने रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिले इसी सोच के साथ यह शिविर लगाया गया.






