• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

sahara-shree-statement-सहाराश्री सुब्रत रॉय का सन्देश, देश बनेगा मजबूत, सहारा के निवेशकों को दिया ढाढस-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT
सहरसाश्री सुब्रत रॉय.

जमशेदपुर : नाजुक दौर से गुजर रहे डेढ़ सौ करोड़ देशवासियों के साथ अपने निवेशकों एवं कार्यकर्ताओं के नाम सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय ने करीब 3 मिनट का एक बेहद ही मार्मिक और ओजपूर्ण संदेश जारी किया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है। भले सहारा इंडिया परिवार इन दिनों कानूनी झांझावतें झेल रहा हो, लेकिन इन सबके इतर सुब्रत रॉय सहारा ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि संकट चाहे कैसी भी हो देश और अपने निवेशकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी भूमिका वे ताउम्र निभाते रहेंगे। अपने 2 मिनट 57 सेकंड के एक संदेश में सुब्रत राय ने बेहद ही मार्मिक और ओजपूर्ण ऊर्जा से लबरेज अपील देशवासियों के साथ निवेशकों और कार्यकर्ताओं से की है। गौरतलब है, कि यूपीए- 2 के समय में सेबी के एक गलत और तथ्यहीन आरोपों के कारण 4 अप्रैल 2014 को निवेशकों से गलत तरीके से धन जुटाने के एक मामले में शीर्ष अदालत की अवमानना के आरोप में सुब्रत रॉय को जेल जाना पड़ा था, हालांकि बाद में उन्हें पेरोल पर जामनत मिली और फिलहाल वे और सहारा समूह न्यायिक प्रक्रिया झेल रहे हैं। वैसे उस वक्त से लेकर आजतक सहारा के निवेशकों एवं कार्यकर्ताओं ने सहारा इंडिया पर भरोसा कायम रखा। हालांकि सहारा सेबी विवाद को लेकर वित्तीय संस्थान होने के कारण सहारा इंडिया परिवार समूह आर्थिक नुकसान अवश्य उठा रहा है, लेकिन यहां यह बताते चलें कि यह वही संस्था है जिसने लातूर और भुज में आए प्राकृतिक आपदा के वक्त देशवासियों के समक्ष एक नजीर पेश किया था। इतना ही नहीं कारगिल युद्ध के बाद सहारा समूह ने कारगिल युद्ध के दौरान मारे गए 300 वीर जवानों के आश्रितों का ताउम्र जीवन निर्वहन करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था, जिसे तब के प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई ने मुक्त कंठ से सराहना की थी। सहारा समूह 1978 से लेकर आज तक सदैव देश हित में कार्य करता रहा है। वित्तीय संस्थान होने के कारण इस समूह को कई बार कानूनी उलझनों में फंसाने का काम किया गया, लेकिन हर बार सहारा समूह पूरी मजबूती के साथ निखर कर सामने आया। भारतीय क्रिकेट आज जिस स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है उसके पीछे सहारा समूह के स्पॉन्सरशिप को एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। आपको याद दिला दें उस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम को सिगरेट बनाने वाली कंपनी व्हील्स स्पॉन्सरशिप करती थी, लेकिन देशभक्त सुब्रत राय के निर्देश पर सहारा समूह ने भारतीय क्रिकेट टीम की स्पॉन्सरशिप ली उसके बाद से आजतक भारतीय क्रिकेट पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज इस मुकाम पर है। भले आज सहारा के पास आर्थिक तंगी के कारण स्पॉन्सरशिप नहीं है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम युग की शुरुआत सहारा समूह के साथ जुड़ने से ही हुआ। इसके अलावे और भी सैकड़ों उदाहरण सहारा समूह ने पेश किए जिससे यह प्रतीत होता है कि यह संस्था शुरू से ही देश हित में काम करता रहा है। अपने 3 मिनट के संदेश में सुब्रत राय ने अपने निवेशकों से संकट की इस घड़ी में संयम बरतने और लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने वैश्विक महामारी के लिए लॉक डाउन की पुरजोर वकालत की। इसके अलावा उन्होंने जोर देकर कहा कि संकट के इस घड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है, लेकिन भावनात्मक लगाव कम नहीं होने चाहिए। अंत में उन्होंने वित्तीय संस्थान होने के नाते निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाए जाने की बात कही। जल्द ही संस्था के इस दिशा में कार्य करने की बात उन्होंने अपने निवेशकों एवं कार्यकर्ताओं से कहीं। वैसे सहारा सूत्रों की अगर मानें तो समूह की ओर से विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सर्वोच्च अदालत में एक याचिका दायर की गई है, जिसके तहत सहारा सेबी खाते में संस्था द्वारा जमा कराए गए पैसों से 200 करोड़ प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए जाने की अपील की है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट एवं सहारा सूत्रों के अनुसार सहारा समूह ने सेबी के 24 हजार करोड़ (ब्याज सहित) के गलत एवं तथ्यहीन निवेश एवज में करीब 18 हजार करोड़ सहारा- सेबी अकाउंट में जमा करा चुका है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं किया गया है।

सहरसाश्री सुब्रत रॉय

वैसे सहारा समूह शुरू से ही गलत निवेश- और फर्जी निवेशकों का खंडन करता रहा है। वहीं समूह लगातार दावा भी करती रही है कि इस मामले में जब भी शीर्ष अदालत का फैसला आएगा सारा पैसा समूह को वापस मिल जाएगा और समूह एक बार पुनः नए कीर्तिमान स्थापित करेगा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में

May 29, 2026
Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा
कारपोरेट व यूनियन

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

May 28, 2026
Next Post
लगातार 26वें दिन जारी रहा रेड क्रॉस का अभियान, 295 परिवारों को पहुंचाया राशन

लगातार 26वें दिन जारी रहा रेड क्रॉस का अभियान, 295 परिवारों को पहुंचाया राशन

लॉकडाउन के समय में भी सीए संस्थान आई.सी.ए.आई अपने मेंबर्स को रख रहा अपडेट

लॉकडाउन के समय में भी सीए संस्थान आई.सी.ए.आई अपने मेंबर्स को रख रहा अपडेट

सिमदी गांव में आंधी से कई घरों के छप्पर उड़ गये, विधायक ने दौरा कर क्षतिपूर्ति का आंकलन किया, पांच परिवार को तिरपाल दिया

सिमदी गांव में आंधी से कई घरों के छप्पर उड़ गये, विधायक ने दौरा कर क्षतिपूर्ति का आंकलन किया, पांच परिवार को तिरपाल दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News