जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास के इलाके में सामाजिक संस्थाएं व जनप्रतिनिधि लगातार सेवाएं कर रहे है. इस कड़ी में कई सारे लोग पिछले एक माह से लगातार मेहनत कर रहे है. इस कड़ी में कई सारी संस्थाओं के लोग आगे आये है.

बागबेड़ा इलाके में सांसद ने की भाजपाइयों के साथ सेवा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार मोदी आहार एवं मोदी राशन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की योजना के तहत बुधवार को भी पोटका विधानसभा क्षेत्र के बागबेड़ा बस्ती प्रधान टोला मे ईस्ट सिंहभूम जिला योगा ऐसोसियेशन के प्रयास से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की तरफ से 105 जरूरतमंद लोगो बीच मोदी राशन (चावल, दाल, तेल, साबुन, आलू, नमक) का वितरण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, वरिष्ट भाजपा नेता मिथिलेश सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, विजय सिंह, मुकेश सिंह, रंजीत उपाध्याय, सपन साव, रविशंकर कुमार, मुकेश बेरा, गौतम गुप्ता, विजय कुमार, कल्लू साव , नारायण कुमार, सचिन सिंह, प्रदीप सिंह, उदय सिंह समेत कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

जमशेदपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शहर से गांव तक पहुंचायी मदद
सोनारी मनबोध बस्ती काली मंदिर के समीप 25 जरूरतमंदों को सूखा राशन वितरित किया गया. जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने 25 जरुरतमंदों को सूखा राशन वितरित किया. इस दौरान लोगों से आग्रह किया गया कि वे कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे. कई लोग इसकी अवहेलना कर रह हैं. वे खुद लापरवाह बनने के साथ दूसरों के जीवन को खतरे में डालने काम कर रहे हैं. कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरश: पालन होना चाहिए. सेवा कार्य में सोनारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल लेहरी, नारायण प्रसाद, राज लोहार, महावीर सिंह, विनायक लेहरी, कृष्णा कुमार लेहरी, अतुल सिंह, विमल शर्मा समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया. इसी तरह परसुडीह क्षेत्र के बांधटोला, जकता मैदान, छोलागोडा व राहरगोडा जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के सहयोग से बुधवार को जरुरतमंदों को सूखा राशन वितरित किया गया. टीम के युवाओं ने घर-घर जाकर जरुरतमंदों को राशन वितरित किया. इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस के प्रति जागरूक किया गया. उन्हें बताया गया कि बिना वजह वे अपने घरों से नहीं निकलें. घरों से जब भी बाहर निकलें तो हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें. वहीं डोकाटोला व जानीगोडा में दोपहर को जरुरतमंदों के बीच खिचडी का वितरण किया गया. सेवा कार्य में अविनाश कुमार सिंह, शंकर साह, संतोष पात्रो, जेपी शर्मा, विवेक गौड, श्याम पात्रो, महेंद्र यादव, शिव हांसदा, निमार्इ दास, शिवचरण टुडू, मेघराय सोरेन, नारान हेंब्रम, गोविंद, एल टुडू, नरेंद्र सिंह, मनोज सिंह आदि ने योगदान दिया.

भारतीय जनता युवा मोरचा जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं ने साढ़े चार लाख रुपये पीएम फंड में दिये
राष्ट्रीय आपदा कोरोना से जंग हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर करोड़ों देशवासियों द्वारा पीएम केयर्स में स्वेक्षा से आर्थिक सहयोग किया गया. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार के निर्देश पर जमशेदपुर महानगर के भाजयुमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने 888 लोगों (आठ सौ अठासी) के सहयोग से पीएम केयर्स में 4,66,805 रुपये (चार लाख छियासठ हज़ार आठ सौ पांच) से अधिक की राशि ऑनलाइन जमा कराई. बुधवार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दो दिन में विशेष अभियान चलाकर पीएम केयर्स में लोगों को दान देने हेतु आग्रह किया. महानगर अधीन 28 मंडलों के अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी समेत कार्यसमिति सदस्यों एवं जिला में निवास करने वाले भाजयुमो के प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों ने अपने मित्रों व आसपास के लोगों को अभियान में शामिल कर सहयोग राशि ऑनलाइन पीएम केयर्स में जमा कराई. उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने मिली जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक वहन करते हुए दानदाताओं की सूची राशि के साथ जमा कर दी है, वहीं, उपलब्ध सूची को प्रदेश में रिपोर्ट कर दी गयी है. श्री राजा ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के इस अभियान में लोगों का अपार सहयोग मिला हैं जिसके लिए वह सभी दानदाताओं के आभारी हैं। सभी ने बिना किसी दबाव के बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व स्वैक्षिक दान किया. कोरोना की वैश्विक महामारी में निरंतर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय सेवा एवं मानव सेवा के भाव से जरूरतमंदों तक पहुँच कर उनको सहायता उपलब्ध करा रहे हैं. उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के प्रयासों व सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि युवा मोर्चा ने अनेकों मौकों पर अपनी उपयोगिता को सिद्ध किया है. देश का हर युवा कोरोनो की इस लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने को लालायित हैं व सदा राष्ट्रीय सेवा में अपना योगदान देने को समर्पित हैं.

संस्था कोशिश ने बांटे 500 फेस मास्क व सेनेटाइजर
जरूरतमंदों की सेवा में शहर की स्वयंसेवी संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लान की’ के सदस्यों की कोशिश निरतंर जारी है। बुधवार को युवाओं की टीम ‘कोशिश’ ने केबुल हरिजन बस्ती के निवासियों के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु हस्त निर्मित सूती कपड़ों के फेस मास्क एवं गुणवत्तापूर्ण हैंड सेनेटाइजर बांटे. सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों के घरों के समीप जाकर मास्क व सेनेटाइजर भेंट किया। अभियान में संस्था के संरक्षक सह भाजपा महानगर अध्यक्ष कुमार शामिल हुए व लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया. उन्होंने बताया कि इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जो चिंता की बात है. हमें अपने घरों में रहकर कोरोना से जंग जितनी है. वहीं, संरक्षक शिवशंकर सिंह ने लोगों से साफ सफाई पर विशेष तौर पर ध्यान देने के साथ मास्क व सेनेटाइजर के उपयोग की अपील की. इससे पहले संस्था द्वारा तैयार भोजन पैकेट को गाढ़ाबासा, मथुरा बागान व केबुल क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया गया. वहीं, गोलमुरी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री भेंट की गई. इस दौरान संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष सह संरक्षक दिनेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश गिरी, शैलेन्द्र प्रसाद, नवजोत सिंह सोहल, रोहित सिंह, हन्नी परिहार, बंटी सिंह, पप्पू कुमार, प्रेम झा, कुमार गौतम, अविनाश मिश्रा, सुमित सिंह, पीयूष इशू, शेखर बाबू, धीरज सिंह, संजू सिंह, अखिलेश तिवारी, मोहम्मद परवेज़, कुमार विवेक, अमित कुमार, रितेश मिश्रा, अनिल, स्वरूप, सुबोध समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट ने बांटा भोजन पैकेट
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा बुधवार को लगातार 34 वां दिन 4300 लोगों को भोजन पैकेट समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया. इसके अलावे 70 व्यक्तियों को सूखा राशन भी दिया गया. ज्ञात हो कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए 27 मार्च से सरयू किचन की शुरूआत की गयी थी. तब से प्रतिदिन लोगों को भोजन तैयार कर घर तक पहुँचाया जा रहा है. लोगों तक शुद्ध व स्वच्छ भोजन पहुँचे इसकी देखरेख आशुतोष राय तथा अशोक गोयल द्वारा किया जा रहा है. इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में योग्य व्यक्ति को भोजन मिले इसके लिए क्षेत्रवार जिम्मेदारी प्रदान की गयी है जिसकी देखरेख जिला संयोजक राम नारायण शर्मा, पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक अजय सिन्हा, पश्चिम विधानसभा के संयाजक मुकुल मिश्रा, सुधीर सिंह तथा अमित शर्मा के द्वारा भारतीय जन मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जा रहा है. भोजन वितरण करने में लोगों से शारीरिक दूरी बनाने के साथ ही सभी मानदंडों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. आज भोजन उपलब्ध कराने में समाजसेवी विकास नागेलिया, अनुराग राव तथा गणेश सिंह का सहयोग रहा. भोजन तथा राशन वितरण व्यवस्था को सफल बनाने में सुधीर सिंह, अमित शर्मा, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आकाश साह, सुबोध श्रीवास्तव, संतोष भगत, प्रवीण सिंह, अरविंद महतो, राकेश सिंह, चुन्नू भूमिज, राजू सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, शेषनाथ पाठक, असीम पाठक, मिठू गोराई, अतुल सिंह, लालू रजक, बीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, धनजी पाण्डेय, राजीव चैहान, अशोक कुमार, असीतानंद जी महाराज, बल्कार सिंह, सुमित साहु, काशीनाथ प्रधान, दशरती चैधरी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, अमूल्यो महतो, भुपेश, मंतोष गोराई, अशोक तंतुबाई, श्याम हांसदा, आकाश गोराई, शकुंतला सिंह, सुशीला सिंह, रूपेश कुमार सिंह, धनजी जयसवाल, नंद किशोर मुंडा, मार्टिन लूथर, वंदना नामता, बिनोद यादव, संजीव कामत, खोखन गोराई, विनोद यादव, संजु कामत, अमन प्रीत सिंह, सुनीता सिंह, भारती केशरी, जीतू पांडेय, पंकज दुबे आदि की प्रमुख योगदान है.

झामुमो नेताओं ने सोनारी में की मदद
झामुमो जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व मे सोनारी कागलनगर मे कोरोना लोकडाउन के बीच सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए जरुरतमंदों के बीच 500 किलो चावल एवं 50 किलो आलू का वितरण किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला सचिव लालटु महतो, समाजसेवी इंद्रजीत घोष, अंकित सिंह, राजेश महतो, अभिषेक पांडेय, शिवशंकर महतो, अजय पंडित, धनय मुर्मू, सूरज सिंह, रोहित लोहरा, सौरभ सिंह, चंदन महतो, गणेश महतो, नवीन शुक्ला, अर्जुन हेमब्रम, संजीव आदित्य उपस्थित थे.

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने दिया 51 हजार रुपये का चेक
पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है, और इस महामारी से निपटने के लिए लगातार भारत की जनता प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस के जवानों और डॉक्टरों के साथ देश के युवा कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कर रहे हैं. वही सीमा पर डटे जवान भी दुश्मनों से लोहा लेने के लिए हर वक्त तैयार है. इधर जमशेदपुर में पूर्व सैनिक परिषद ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए 51000 रूपए का चेक उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को सौंपा. वैसे इन्होंने यह धनराशि कोरोनावायरस के इस महामारी में जरूरतमंदो के लिए उपयोग करने के लिए दी है. आपको बता दें पूर्व सैनिक परिषद जब जब देश और दुनिया पर आफत आई है अपने तरीके से यह सेवा करने के लिए तत्पर रहा है. इस बार भी परिषद अपने दम पर गरीबों को भोजन करा रही है, ताकि इस लॉकडाउन में कोई भूखा ना रहे.

कदमा भारतीय जागृति संघ एम क्लब ने की मदद
भारतीय जागृति संघ एम क्लब कदमा के सदस्यों के द्वारा जरूरतमंदों के बीच भात, दाल ,सब्जी का वितरण किया गया इस अवसर पर समिति के संतोष शर्मा, अजय सिंह, राजू भगत ,कमलेश शर्मा , श्रवन संयासी, संतोष मिश्रा ,सुभाष त्रिपाठी,अरूण महतो, बबलू राव,उमेश ठाकुर,अंकित, अमन,राजेश, जितेंद्र ,संतोष झा,अमित मंडल,कमल, विककी,अजीत भगत,एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।

भाजपा नेता विकास सिंह ने की मदद
भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल की ओर से आज डिमना बस्ती में 500 लोगों को बैठाकर दाल, भात और सब्जी खिलाया गया । भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि डिमना बस्ती के नीचे की तरफ अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले रहते हैं। इनको लॉक डॉन के चलते बहुत परेशानी हो रही है। हम सभी 3 मई तक इनको प्रत्येक दिन दोपहर का भोजन बैठाकर करवाएंगे। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह अमरिंदर पासवान, मुकेश शर्मा, टोनी सिंह, मनोज सिंह पवन, संजू देवी, राहुल, राजेंद्र सिंह, विजय ओझा,संदीप, गोविंद राव ,सुधीर सिंह,मुख्य रूप से शामिल हुए।

बागबेड़ा और आसपास आरएसएस ने की मदद
बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में लॉकडाउन की वजह से अभाव का संत्रास झेल रहे 100 परिवारों के बीच कच्चा राशन का वितरण सरस्वती विद्या मंदिर,बागबेड़ा परिसर में फिजिकल डिस्टेंस बनाकर किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जुगसलाई नगर और अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में गरीब परिवारों के बीच आज राशन वितरण का 10 वा चक्र संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि अब तक लगभग 12 सौ परिवारों को सूखा राशन प्रदान किया गया है इस अभियान का नाम “राष्ट्र सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण”रखा गया है,अभियान का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जुगसलाई नगर कार्यवाह संतोष साहू कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा जिसमें ऐसे परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है,तथा लॉकडाउन के कारण अभाव का सामना कर रहे हैं। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के चंदन खंडेलवाल,धीरज सावा,महेश अग्रवाल तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जुगसलाई नगर के प्रमुख स्वयंसेवक संतोष साहू,जितेंद्र परीख,रवि शर्मा,नवल किशोर वर्णवाल, रमेश कुमार सिंह,विजय कुमार गुप्ता, राज कुमार वर्णवाल, पुष्पा कुमारी, भवानी घोष,रोशन कुमार,शिवपूजन प्रसाद, सुरेश कुमार सिंह,गौरव खंडेलवाल,पारस मिश्रा, अनु कुमार,अजय कुमार यादव,श्रवण अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित हुए।

नमन संस्था द्वारा निरंतर 30वें दिन जरुरतमंदों के लिए भोजन सेवा की
अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए नमन परिवार द्वारा लॉक डाउन के कारण समाज के विभिन्न वर्गों खास कर वंचित एवं निर्धन तबके को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आज निरंतर 30 वें दिन भी स्लम बस्तियों के जरूरतमंद परिवारों के बीच दोपहर का भोजन वितरित किया ।नमन परिवार द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लॉक डाउन-1 के पहले दिन से से जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन की सेवा प्रदान की जा रही है, जो लॉक डाउन-2 में भी अपनी निरंतरता कायम रखे हुए है, नमन परिवार द्वारा प्रदत अन्न सेवा में भोजन पकाने से लेकर इसके वितरण तक में हाइजीन का पूरा ख्याल रखा जाता है । संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले की देखरेख में उनके नेतृत्व में यह सेवा कार्य होता है इसके लिए एक टीम तैयार की गई है जो भोजन की तैयारी से लेकर इसके वितरण तक में गुणवत्ता एवं हाइजीन का विशेष ध्यान रखती है. भोजन वितरण करते समय सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन किया जाता है ताकि जो दिशा निर्देश प्रशासन द्वारा निर्देशित की गई है उसका उल्लंघन ना हो इसकी भी मॉनीटरिंग स्वयं काले करते हैं इसके लिए वे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का भरपूर सहयोग लेते हैं नमन के प्रत्येक स्वयंसेवकों से वे खुद संपर्क में रहते हुए उन्हें निर्देशित करते रहते हैं,सेवा देने वाले व सेवा पाने वाले एवं अन्य लोग भी सुरक्षित रहें इसके लिए नमन के सदस्य सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करते हैं एवं अन्य जरूरी सावधानी भी बरतते हुए अपनी सेवा देते हैं ये सेवा कार्य लॉक डाउन-2 के अंतिम दिन तक आवश्यकताओं को देखते हुए चलेगी, इसके अंतर्गत कोई गरीब, जरूरतमंद भूखा ना रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा l नमन परिवार द्वारा शहर के कई स्थानों में यह सेवा किया जा रहा है जिसके सर्वथा प्रशंसा हो रही है l

बिष्टुपुर में उत्कल युवा एकता मंच ने बाँटे मास्क और सेनेटाइजर, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी व भाजपा अध्यक्ष ने की मदद
बिष्टुपुर में उत्कल युवा एकता मंच ने बुधवार को जरूरतमंद परिवारों के मध्य कच्चा राशन और मास्क वितरित किया। मंच के अध्यक्ष संजय पांडा के नेतृत्व में बिष्टुपुर के बजरंग अखाड़ा रोड नंबर 01 में क़रीब 60 परिवारों के बीच सामग्रियों का वितरण हुआ। इस दौरान सेवा देने हेतु विशेष रूप से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं युवा नेता कुणाल षाड़ंगी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहें। इस दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि देश आपदाकाल से गुजर रहा है। लोगों के सामने वित्तीत कठिनाईयां उतपन्न हो रही है। उन्होंने साधन संपन्न लोगों से जरूरतमंद लोगों की सुध लेने और सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस दौरान विशेष रूप से बैजू मुखी, सुबोध कुमार, रंजीत कुमार समेत अन्य मौजूद थे।















