
रांची : झारखंड सरकार की ओर से लॉकडाउन और कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच आइपीएस और आइएएस का बदलाव कर रही है. इस कड़ी में चार आइएएस अधिकारियों को प्रोमोशन दे दिया गया है. सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त ए दोड्डे, धनबाद के डीसी अमित कुमार (पहले जमशेदपुर के डीसी रह चुके है), हजारीबाग के नगर आयुक्त कामेश्वर प्रसाद और दुमका की डीसी राजेश्वरी बी को प्रोमोशन दिया गया है. ये सारे आइएएस अधिकारी अपने ही पदों पर बने रहेंगे, लेकिन उनका वेतनमान प्रोन्नति देकर किया गया है. उनको आयुक्त के समकक्ष बनाया गया है, लेकिन उनको उपायुक्त का ही कामकाज देखना है. इस नयी प्रोन्नति के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है.















