
रांची : झारखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है. वहीं रांची के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. जहां राँची के हिंदपिड़ी से 3 और मरीज़ों में कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि के बाद राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर 110 हो गया है. जहां आज 142 सैंपल्स की जांच हुई जिनमे 139 का रिपोर्ट नेगेटिव आया, जबकि 3 मरीजों में पॉजिटिव लक्ष्मण पाए गए हैं.इनमें से एक मरीज रिम्स में पहले से भर्ती है.मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि विगत दो दिनों में मात्र दो कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई। हम सभी के लिए यह राहत की बात है। राज्य सरकार ने एक ओर जांच की संख्या में इजाफा किया है, वहीं दूसरी ओर सखी मंडल की बहनों, पंचायती राज संस्थाओं एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से सरकार गांव-गांव पहुंच लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। इस अभियान के तहत हम लॉकडाउन खुलने से पूर्व झारखण्ड के सभी गांव तक पहुँचेंगे। हर एक झारखंडी को वापस ला उन्हें पूरी कवारन्टीन करने के पश्चात ही सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से मुक्त होगी। आगे चुनौतियां हैं, लेकिन झारखण्डवासियों ने जिस तरह सरकार के प्रति अपना समर्थन दिखाया है। वह सराहनीय है। इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही भरोसा दिलाता हूं कि आपके समर्थन से झारखण्ड जल्द कोरोना मुक्त राज्य बनेगा।















