जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के डिमना रोड स्थित शिवशंकर समिति की ओर से वर्ष 1977 से लगातार काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष पूजा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को पूजा स्थल (फ्लाईओवर के नीचे) के समीप समिति के सचिव नंदू शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी रविवार को अमावस्या की रात श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण होगा. बैठक में नंदू शर्मा ने बताया कि वर्ष 2027 में समिति की काली पूजा के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. वहीं फ्लाईओवर चालू होने के बाद पूजा स्थल को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि संबंधित जमीन टाटा स्टील के अधीन है. कंपनी की ओर से अब तक समिति को सहयोग मिलता रहा है और आगे भी सहयोग मिलने की उम्मीद है. बैठक में राजा गांगुली, अनिमेश गोस्वामी, अमर कुंडू समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.












