
घाटशिला : गुड़ाबांदा प्रखंड स्थित घाटशिला विस क्षेत्र की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत की दुर्गम पहाड़ियों के बीच पहाड़ों की तलहटी में बसे बंकई गांव में पूर्व घोषणा के अनुसार विधायक रामदास सोरेन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सिद्धेश्वर पासवान की उपस्थिति में बंकाई समेत नेत्राबेड़ा, चैतनडीह, कोतोपा, अमड़ाकोचा, कुकरू तोपा, टेंडाकोचा, जोजो गोड़ा, जोजोडुंगरी, भालुबासा, और मरियम कोचा के ग्रामीणों के बीच अनाज का वितरण किया. जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और जिन्होंने आवेदन नहीं भी या है उनको भी आधार कार्ड के आधार पर राशन का वितरण किया गया. वहीं जिला पार्षद बाघराय मार्डी ने उपस्थित ग्रामीणों के बीच मास्क व बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया. यहां विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि विगत दिनों ग्रामीणों ने उनसे मिलकर राशन उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिस पर पहल करते हुए राशन का वितरण किया गया, ताकि लाक डाउन में किसी भी ग्रामीण को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोई भी भूखा न रहे. इसके लिए सभी के बीच चावल का वितरण किया गया. उन्होंने ग्रामीणों को लाक डाउन में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी. इस दौरान झामुमो जिला कोषाध्यक्ष कलीपद गोराई, जिला संगठन सचिव रविंद्रनाथ मार्डी, गोरांग माहली, केंद्रीय सदस्य कन्हू सामंत, अध्यक्ष प्रधान सोरेन सचिव सोमाय सोरेन, केवी फरीद, पार्वती सिंह, मानसिंह मार्डी, अमन मुर्मू, गोरा पूर्ती, चित्तोरंजन सिंह, अजीत भूमिज, सीबा बानरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















