जमशेदपुर : लॉकडाउन के दौरान लगातार जरूरतमंदों की मदद लोग कर रहे है. कई सामाजिक संस्थाओं से लेकर राजनीतिक दलों के लोग भी मदद को आगे आये है.

सरयू राय के निर्देश पर सरयू किचेन से मिला 41वें दिन जरूरतमंदों को भोजन
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के दिशा निर्देश पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के द्वारा बुधवार को लगातार 41वें दिन जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों में 4350 लोगों को भोजन पैकेट भेजा गया। आज पैकेट में दिन में खचड़ी तथा शाम में इडली दिया गया। सरयू किचेन भोजन तैयार करने की देखरेख कर रहे आशुतोष राय तथा अशोक गोयल ने बताया कि लोगों को शुद्ध, स्वच्छ व स्वादिष्ट भोजन पहुँचाना ही उनका लक्ष्य है। इसके लिए विगत 27 मार्च से लोगों के घरों तक भोजन पहुँचाने के लिए अभियान के तहत भारतीय जन मोर्चा तथा स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जा रहा है जो पूरे लाॅकडाउन तक जारी रहेगा। लोगों के स्वाद बदलने के लिए खाने के मैन्यू भी थोड़े-थोड़े दिनों में बदला जा रहा है। इस कार्य में निःस्वार्थ भाव से सैकड़ों कार्यकर्ता अपनी सेवा दे रहे हैं। आपको बता दें कि सरयू किचन से विगत 40 दिनों में अबतक 1 लाख 85 हजार भोजन का पैकट तैयार कर बांटा जा चुका है। इसके अलावे आवश्यकता के अनुसार हजारों लोगों के बीच सूखा राशन तथा बच्चों के लिए दूध भी वितरण किया जाता रहा है। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टुईलाडुंगरी, गढ़ाबासा, केबुल बस्ती, केबुल टाउन, नामदा बस्ती, टिनप्लेट, गोलमुरी, संथाल बस्ती बारीडीह, लाल भट्टा, हो बस्ती, बिरसानगर, बागुनहातु, बागुननगर, जाहिरा टोला, मुंडारी बस्ती, फौजा बगान, बाबुडीह, सीतारामडेरा, टुईलाडुंगरी, भोजपुर काॅलोनी बारीडीह, 10 नं. बस्ती, विद्यापति लोहरा बस्ती, काशीडीह, साकची शीतला मंदिर, टेल्को छाटन बस्ती, कालू बागान, बिरसानगर, जोन नं. 3, 4, 5 तथा जोन नं. 8 के मोची बस्ती, साई मंदिर के नजदीक, जोन नं. 11, उरांव बस्ती बर्मामाइंस, मंडल बस्ती, लक्ष्मीनगर, छायानगर, किशोरी नगर, ह्यूम पाईप तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोनारी के खुटाडीह, सूरज अखाड़ा के समीप, सम्बलपुरिया बस्ती, कदमा के विभिन्न क्षेत्र, दाईगुट्टू, कुंवर बस्ती, कुमरूम बस्ती, उलीडीह बस्ती, मछुआ पाड़ा, हिल व्यू काॅलोनी, दीपा साई, रिपीट काॅलोनी, समता नगर,डिमना रोड, गोकुल नगर आदि क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन पहुँचाया जा रहा है। भोजन तथा राशन वितरण व्यवस्था को सफल बनाने में पप्पू सिंह सूर्यवंशी, सुबोध श्रीवास्तव, विनोद राय, संतोष भगत, प्रवीण सिंह, अरविंद महतो, राकेश सिंह,चुन्नू भूमिज, राजू सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, शेषनाथ पाठक, असीम पाठक,नवीन कुमार, अमरेश कुमार, राजु यादव, विनोद यादव, मिठू गोराई, अतुल सिंह, लालू रजक, बीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, धनजी पाण्डेय, राजीव चैहान, अशोक कुमार, असीतानंद जी महाराज, बल्कार सिंह, सुमित साहु, काशीनाथ प्रधान, दशरती चैधरी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, अमूल्यो महतो, भुपेश, मंतोष गोराई, अशोक तंतुबाई, श्याम हांसदा, आकाश गोराई, शकुंतला सिंह, सुशीला सिंह, रूपेश कुमार सिंह, धनजी जयसवाल, नंद किशोर मुंडा, मार्टिन लूथर, वंदना नामता, बिनोद यादव, संजीव कामत, खोखन गोराई, विनोद यादव, संजु कामत, अमन प्रीत सिंह, सुनीता सिंह, भारती केशरी, जीतू पांडेय, पंकज दुबे आदि अपना योगदान दे रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता मीरा तिवारी की पहल
इस कड़ी में अस्तित्व संस्था की सचिव सह सामाजिक महिला कार्यकर्ता मीरा तिवारी लगातार पिछले एक महीने से गरीब, असहाय, जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री वितरण कर मदद कर रही हैं ताकि कोई लोग भूखा न रहें. मीरा तिवारी ने कहा कि जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक गरीब असहाय जरूरतमंदों की सेवा हमारी जारी रहेगी. पिछले एक महीने से जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा हैं. वहीं मीरा तिवारी ने नगर निगम से मांग किया है कि आदित्यपुर क्षेत्र को सेनेटाइज किया जाये, साथ ही लोगो से अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में रहें.

आरएसबी एवं एनएसएस के द्वारा चलाया गया लॉकडाउन में सेवाकार्य
आरएसबी फाउंडेशन एवं जीआइआइटी प्रोफेशनल कॉलेज के एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को लॉकडाउन के इस कोरोना काल में जमशेदपुर सोनारी स्थित बाबा तिलका मांझी बस्ती, दोमुहानी में कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति के नेतृत्व में कोल्हान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों की टीम द्वारा सेवा कार्य किया गया. “नर सेवा नारायण सेवा” मंत्र को आत्मसात करते हुए “कोरोना वायरस” से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए, मुंह में मास्क लगाकर, हाथों में ग्लब्स पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करते हुए इस “आदिवासी बहुल बस्ती के खासकर दिहाड़ी मजदूरों, दिव्यांगों, जरूरतमंदों एवं गरीब परिवारों के सैकड़ों व्यक्तियों के हथेली को पहले हैंड सैनिटाइजर से स्वच्छ एवं कीटाणु रहित करते हुए लगातार विगत कई दिनों से “आरएसबी फाउंडेशन” के सौजन्य से सैकड़ों पैकेट भोजन, पानी का बोतल एवं लाइफब्वॉय साबुन बांटने का प्रयास “कोरोना प्रोटोकॉल” को निभाते एवं मानवता को अपना धर्म मानते हुए यह सेवा कार्य लगातार प्रशासन के दिशा-निर्देश में करने का एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है. अमिताभ सेनापति ने सेवा कार्य के इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आरएसबी ट्रांसमिशन के प्रबंध निदेशक एसके बेहरा को बहुत-बहुत धन्यवाद देकर अपना आभार व्यक्त किया. यह अभियान लोकडाउन के खत्म होने तक निरंतर जारी रहेगा.

भाजपा नेता विकास सिंह ने कराया जरूरतमंदों की मदद
भाजपा नेता विकास सिंह ने आज मानगो क्षेत्र में बिना मास्क घुमने वाले लोगों को अपने हाथ से माक्स पहनाया. इसके साथ ही रिक्शा स्टैंड में जाकर रिक्शा चालक भाइयों को भी अपने हाथ से मास्क पहनाया इसके साथ ही मानगो चौक में लगातार हम लोगों की सुरक्षा में डटे हुए कोरोना वारियर्स को लस्सी पिलाया. लगभग डेढ़ सौ लोगों के बीच में माक्स का वितरण हुआ. साथ ही रिक्शा चालकों को माक्स पहनना क्यों जरूरी है यह भी बताया. आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, कन्हैया ओझा, गोविंद राव, मनोज ओझा, राम कुशवाहा, संदीप सिंह, प्यारेलाल शाह शामिल हुए.

तैलिक साहू महासभा ने किया खाद्य सामग्री का वितरण
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में बुधवार को मानगो तमोलिया साहू लाइन में जरूरतमंद लोगों के बीच में सूखा राशन व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, लीगल एडवाइजर संजय शाह, आदित्य शाह, सुदामा साह, श्रवण कुमार, मनोज साहू, संजय शाह, रमेश साह, संतोष साह आदि उपस्थित थे.

स्वीगी व जोमैटो के डिलीवरी ब्याय को दिया गया सैनिटाइजर व मास्क
स्वीगी और जोमैटो के होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी ब्याय को मास्क और ग्लब्स दिया गया. जेडबीसी की ओर से यह मदद पहुंचायी गयी, जिसके तहत उनको स्वच्छ और हाइजेनिक खाना सप्लाइ करने में मदद हो सके.















