
चक्रधरपुर : ओड़िशा राज्य के कंरजिया से पैदल चलकर 10 मजदूर चक्रधरपुर पहुंचे. चक्रधरपुर पवन चौक पर स्थानीय भाजपा नेता संजय मिश्रा व भाजपा कार्यकर्ता बुलटन रवानी ने ब्रेड केला दिया. सभी मजदूर नास्ता करने के बाद स्थानीय प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने उन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया. जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर पिछले 3 मई को ओड़िशा के करंजिया से यूपी जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े. इन मजदूरों में विजय कुमार, शिव नारायण, शैलेंद्र, श्रीकांत, ओम प्रकाश-वन, ओम प्रकाश-टू, अनिल, सुरेश, राम लाल समेत कुल 10 मजदूर शामिल हैं. सभी मजदूर करंजिया में किसी बोरिंग वाहन में कार्य करते थे.















