
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष चाकुलिया में मां गंधेश्वरी की पूजा सादगी पूर्ण तरीके से की जा रही है. विदित हो की हर वर्ष मल्लिक समाज की ओर से बड़े ही धूमधाम से मां गंधेश्वरी की पूजा की जाती है. पूजा के अवसर पर बाजार में चहल-पहल होती थी और भक्ति गीत और संगीत से शहर गूंजता था, परंतु इस वर्ष न तो चहल-पहल है और ना ही शोर-शराबा है सिर्फ ढाक और ढोल की आवाज पर समाज के लोग पूरी श्रद्धा और सादगी के साथ मां की पूजा कर रहे हैं. गुरुवार को समाज के महिला और पुरुष नया बजार सार्वजनिन मां गंधेश्वरी के मंदिर पहुंचे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बारी-बारी से मां की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.







