
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है . जिसके खिलाफ बस्ती के महिलायों द्वारा जमशेदपुर के एसएसपी को ज्ञापन सौपा गया है. महिलाओ का आरोप है कि बस्ती में महिलायों के हित के लिए पहले एक महिला समिति का गठन किया गया जिसमे बस्ती की महिलाओ द्वारा बचत के पैसे से प्रति माह चार हजार रुपया रीता देवी के पास जमा कराया जाता था. उस जमा पैसे का हिसाब रीता देवी के पति अभिराम सिंह द्वारा किया जाता था.
महिला समिति का काम पिछले दो साल से चल रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओ को मदद पहुँचाना था. सर्व सम्मति से रीता देवी को इसका अध्यक्ष चुना गया था. लेकिन अब अगर कोई भी महिला पैसा मांगने जाती है तो पैसा देने से साफ़ तौर पर इंकार कर दिया जाता है. साथ ही पति अभिराम सिंह और रीता देवी के द्वारा मारपीट भी किया जाता है और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है. इसके साथ ही उल्टा केस में फंसाने की बात भी कही जाती है. इस मामले को एसएसपी के ध्यान में लाते हुए महिलायों द्वारा ज्ञापन सौपा गया है.






