
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है . लॉक डाउन में ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके तहत सरकार ने पंचायत अस्तर पर दिदी किचेन केंद्र खोला गया है ताकि गरीब और असहाय परिवार भूखे न रहें. ग्रामीण दीदी किचेन जाकर भोजन ग्रहण कर सकें. बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने कालियाम पंचायत का दौरा कर गोहालडांगरा गांव पहुंच कर दीदी किचन का निरीक्षण किया. विधायक ने महिला समूह की सदस्यों से जानकारी प्राप्त की और कहा कि भोजन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. खाना खाने पहुंचे सभी ग्रामीणों को साबुन और सैनिटाइजर से हाथ धुलवायें. उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के लक्षण की जानकारी देकर इस बीमारी को फैलने से रोकने के प्रति जागरूक किया. इस दौरान डोमन माझी, पशुराम पात्र, राजेश राणा, बैद्यनाथ हांसदा, मिथुन कर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















