
जमशेदपुर : कोविड-19 में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर के बैनर तले जमशेदपुर ब्लड बैंक में कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति के मार्गदर्शन में जीआईआईटी प्रोफेशनल कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट के स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर अमिताभ सेनापति ने कहा कि पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण काल से गुजर रहा है। रक्तदान मानवता को बचाने के लिए किया जाने वाला सबसे बड़ा दान है। जब पूरा विश्व आज कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी से लड़ रहा है, ऐसे में मानवता को बचाने हेतु हम युवाओं की भूमिका ओर बढ़ जाती है । उन्होंने आह्वान किया कि युवाशक्ति आगे आकर रक्त दान करें एवं एवं देश के लिए अपने कर्तव्य का निर्वाह करें। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों में मुख्य रूप से हेमंत कुमार सिंह, प्रभात कुमार मिश्रा, दीपक कुमार, रोहित कर्मकार, शुभम दे आदि ने रक्तदान कर अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया।















