जमशेदपुर: सार्वजनिक डिमना काली पूजा कमेटी की ओर से आगामी भव्य काली पूजा के आयोजन को लेकर रविवार 1 नवंबर को विधि-विधान और पूरी श्रद्धा के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ. इस भूमि पूजन अवसर पर मां काली की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा सभी पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे, और पूजन सही तरीके से संपन्न हो ऐसी कामना की गई.कमेटी के सदस्यों ने जानकारी दी कि इस वर्ष का काली पूजन बेहद भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां अभी से जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं. 8 तारीख को काली मां की पूजा रात्रि में और 9 तारीख सुबह से ही भोग वितरण का कार्यक्रम रहेगा और रात्रि 9:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर पूजा कमेटी के संरक्षक उपेंद्र सिंह मस्तान, अध्यक्ष राजू सिंह, महासचिव अभिषेक चंदेल, संयोजक नीरज कुमार, सचिव राजेश गुप्ता, महामंत्री विवेक पात्रों, कार्यकारी अध्यक आनंद कुमार पिन्नू, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं बंटी, मीडिया प्रभारी शिबू सिंह एवं उपाध्यक्ष में सत्येंद्र सिंह, मधुसूदन महतो, शत्रुघ्न गिरी, बाला प्रसाद, मनोज खत्री, मिंटू पांडा ,मिंटू यादव, महेश, कमल, संदीप सोनी, सन्नी, मनोज, धर्मवीर, विजय थापा, बाबला, टार्जन, चढी, मिलन, मास्टर एवं क्षेत्र के अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.












