
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय से चार पांच दिन पूर्व एक नाबालिग युवती को शादी करने का झांसा देकर कराईकेला का एक 24 वर्षिय युवक भगाकर ले गया। इस सबंध में नाबालिग युवती की मां के द्वारा जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद युवक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व अगवाह करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत दर्ज करने के बाद जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो की वादिनी ( नाबालिग लड़की की मां ) के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना काण्ड सं0 43 / 20 दिनांक 11 / 05 / 20 धारा 363 / 366 ( A ) / 376 भा0द0 वि0 एवं 4 / 8 पोक्सो एक्ट के काण्ड दर्ज किया गया है । वादिनी ने अपना लिखित आवेदन मे कहा है कि शंकर गगराई उम करीब 24 वर्ष पिता जयदेव गगराई सा0 सुवानसाई याना कराईकेला जिला पं0 सिंहभूम , चाईबासा करीब एक महिना पहले जगन्नाथपुर थानान्तर्गत मेरे गांव आया था परन्तु लॉकडाउन के कारण अपना घर नहीं जा सका । इसी बीच वह वादिनी के 12 वर्षीय नाबालिक लड़की से दोस्ती कर ली तथा लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा शादी के नियत से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया । वादिनी के परिवार के द्वारा काफी खोज-बिन के बाद भी नही मिली। सोमवार को को गुप्त सूचना के आधार पर तथा जगन्नाथपुर थाना काण्ड सं0 – 43 / 20 11 मई धारा 363 / 3661A1 / 376 भा0 द0 वि0 एवं 4 / 8 पोक्सो एक्ट दर्ज करते हए अभियुक्त शंकर गगराई उम करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।







