जमशेदपुर : कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भी काफी संख्या में लोग सामने आये है. राजनीतिक, सामाजिक संगठनों से लेकर निजी स्तर पर भी लोग मदद करने के लिए काफी आगे आये है. िस कड़ी में कुछ लोगों की मदद को प्रकाशित की जा रही है.

झारखंड क्षत्रिय संघ महिला मानगो शाखा ने की सेवा
झारखंड क्षत्रिय संघ क महिला इकाई की मानगो शाखा की ओर से जरूरतमंदों की मदद की गयी. इसके तहत संघ की सुनीता सिंह की अध्यक्षता मे गरीब जरूरतमंदों के बीच दोपहर का भोजन दिया गया. इसमें बहुत से लोगों को लाभ पहुंचाया गया. इस कार्य में क्षत्रिय समाज से जुड़े काफी संख्या में लोगों ने मदद भी की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता सिंह, बसंती देवी, बॉबी सिंह, भारती, पिंकी समेत काफी संख्या में लोगों ने अहम योगदान दिया.

भाजपा नेता जटाशंकर पांडेय खुद से कर रहे सेवा
भाजपा के वरिष्ठ नेता जटाशंकर पांडेय की ओर से अपने स्तर से लोगों को मदद पहुंचायी जा रही है. वे काफी पुराने भाजपा नेता रहे है और सामाजिक सेवा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है. इस कड़ी में जटाशंकर पांडेय के नेतृत्व में जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा में मोदी आहार योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान की गई. इस मौके पर साथ में भाजपा नेता अजीत सिंह, कृष्ण सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का भी पूरी तरह से पालन किया गया था. इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य यहीं है कि इस मुश्किल की घड़ी में कोई भी भूखा नहीं रहे. जटाशंकर पांडेय द्वारा लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही लगातार सेवाएं दी जा रही है.

भाजपा नेता विकास सिंह व गोपाल यादव ने की मदद
भाजपा नेता विकास सिंह और गोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के सहयोग से एनएच-33 के मंगल कॉलोनी में 500 लोगों के बीच जीरा फ्राइड राइस और सब्जी का वितरण किया. इसके साथ ही उलीडीह मंडल द्वारा सभी को मास्क दिया गया. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, गोपाल यादव, अमरिंदर पासवान, विजय ओझा, राकेश लोधी, मनोज ओझा, अरविंद कुशवाहा, विपिन प्रसाद, आरपी पांडेय, राम सिंह कुशवाहा, गोविंद राव, संदीप शर्मा, संदीप सिंह, पारस मणि झा, पिंकी कौर, संजू सिंह, भास्कर झा मुख्य रूप से शामिल हुए.

यूथ इंटक ने कांग्रेस के साथ जरूरतमंदों की मदद पहुंचायी
यूथ इंटक की ओर से जमशेदपुर में धातकीडीह हरिजन बस्ती मे 50 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किकया गया. यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में इसका वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज, राष्ट्रीय सहायक महासचिव शिखा चौधरी, पूर्वी सिंहभूम यूथ इंटक जिला अध्यक्ष अंजनी पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव अरुण त्रिपाठी, डीएन पांडे, अरूणा मुखी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

जीवन दिशा संस्था ने की मदद
मंगलवार को जीवन दिशा एनजीओ की तरफ से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के राहरगोड़ा एवं परसुडीह में जरूरतमंदो को कच्चा राशन में चावल, दाल, नमक, तेल, आलू, मुढ़ी, मसाला, बिस्किट बांटा गया. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष आनंद ठाकुर ने किया. इसमें मुख्य रूप से शशि सिंह, हरिवंश उपाध्याय, सोमनाथ, रोहित, रवि सिंह, आशुतोष, रितेश सिंह, क्रिशु, गौतम, रामचंद्र, जोय कुमार यादव, रजत, अनुराग, सुमन राय, पप्पू तिवारी, शशिकांत गोस्वामी, गौरव सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
सिख समाज के लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे कर्मचारियों की सलामती को अरदास
झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के आह्वान पर देशभर में विभिन्न इलाकों में बसे सिख धर्मावलंबियों ने मंगलवार की सुबह नौ बजे से लेकर दस बजे तक पाठ एवं अरदास की. बोर्ड के महासचिव अमरजीत सिंह भ्रामरा ने बताया कि पाठ एवं अरदास की अपील का व्यापक असर देखा गया है. उनके अनुसार पिछले एक सप्ताह से लोगों से इलेक्ट्रॉनिक एवं वर्चुअल मीडिया के माध्यम से मंगलवार की सुबह में जपुजी साहब, जाप साहब एवं मूल मंत्र का पाठ करने का आग्रह किया जा रहा था. प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला एवं अमरजीत सिंह भंवरा के अनुसार कोरोना के इस महामारी के खिलाफ पूरे विश्व में डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी, जेनेटिक वैज्ञानिक, पुलिस एवं सेना के जवान, लोगों तक भोजन सामग्री पहुंचा रहे सामाजिक कार्यकर्ता, सब्जी विक्रेता एवं ट्रांसपोर्ट ड्राइवर पूरी तन्मयता एवं चेतना के साथ काम कर रहे हैं. हम अपने घरों में सुरक्षित बैठे हुए हैं और वे अपने और अपने परिवार की चिंता छोड़ को राणा के खिलाफ जारी जंग में अपने जीवन की आहुति दे रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री, सभी राज्य के मुख्यमंत्री, शिद्दत के साथ अपने काम में लगे हुए हैं. इन सभी को विवेक एवं अच्छी सेहत की सलामती देने की अरदास वाहेगुरु से की गई. सरदार भ्रामरा के अनुसार तखत श्री हरिमंदिर साहब प्रबंधन कमेटी पटना के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने भी विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भी इसे विश्वव्यापी बनाने का आग्रह किया था. सरदार इंदरजीत सिंह ने मंगलवार को खुद भी पाठ किया और अरदास की. प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला, कार्यकारी प्रधान शमशेर सिंह सोनी, चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, सलाहकार त्रिलोचन सिंह, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह खुशीपुर, गुरमीत सिंह, जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, जतिंदर सिंह बब्बू, त्रिलोचन सिंह, दमनप्रीत सिंह आदि ने अपने-अपने घरों में सभी की सलामती की अरदास की एवं वाहेगुरु से यह भी प्रार्थना की कि दुनिया में मानव जाति का कल्याण करें.







