
घाटशिला : कोरोना वायरस के संक्रमण बीमारी के कारण सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है़. लॉकडाउन होने से गरीब असहाय मजदूरों के समक्ष भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की परेशानियों को देखते हुए अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ घाटशिला इकाई के बैनर तले कोविड-19 महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रखण्ड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के भदूआ पंचायत के बिरहोर कॉलोनी, चेकाम सबर बस्ती, युक्तिडिह खड़िया बस्ती, घोटिडुबा सबर टोला और हुलुंग सबर बस्ती में जरूरतमन्द बेसहारा (सबर,बिरहोर, खड़िया आदिम जनजाति) 100 परिवारों के बीच खाद्य राहत सामग्री (चुड़ा,गुड़,दाल, चना, सोयाबीन, सरसो तेल, साबुन, सिर्फ, आलू,प्याज आदि) का वितरण किया गया. लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाते हुए लगभग 59 स्कुली बच्चों के बीच फेस-मास्क, कॉपी-कलम और बिस्कुट्स का वितरण किया गया और झारखण्ड शिक्षा विभाग द्वारा व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से स्व-शिक्षण के अन्तर्गरत विषय आधारित और ज्ञानसेतु शिक्षण अधिगम ऑनलाइन मटेरियल्स हेतु यूट्यूब लिंक ओपन कर स्व-अधिगम के सम्बंध में बताया गया. संघ के शिक्षक साजिद अहमद द्वारा राहत सामग्री वितरण के दौरान विभिन्न गाँव-टोलों के लोगों को कोविड19 के संक्रमन से बचने के उपाय पर जागरूकता अभियान चलायी गई और सामाजिक दूरी, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने और मास्क का निरन्तर प्रयोग और प्रवासी मजदूरों की घर वापसी पर क्वारंटाइन पीरियड में सम्पर्क नही करने को कहा गया ताकि गाँव को संक्रमन से बचाया जा सके. इस मौके पर संगठन सचिव गोपी नाथ हांसदा, रंजीत कुमार घोष, गौतम राणा, रंजीत कुमार घोष, गोपीनाथ हांसदा, शिवशंकर घटवारी, रवींद्रनाथ बारीक, तारिणी शंकर प्रधान, विजय मानकी, माझी मंगल हांसदा, देवराज शीट, मंगल सिंह टुडू, बलराम मानकी, सुनील कुमार गोराई, उत्पल चक्रवर्ती, सिद्धार्थ कुंडू, साजिद अहमद समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.















