
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदर्श नगर में एक व्यक्ति ने कुएं में झूलकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम कृपा शंकर तिवारी बताया जाता है. बताया जाता है कि मृतक इंडियन ऑइल के किसी ट्रांसपोर्टर का काम देखते थे. वैसे घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि आज सुबह 4 बजे तक मृतक अपने कर्मचारियों के संपर्क में था और उनसे बातें भी कर रहा था. अचानक यह घटना कैसे घटी किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा. परिवार वालों की स्थिति काफी बुरी है. कोई भी कुछ बताने की स्थिति में नजर नहीं आए. वैसे घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है.
लॉक डाउन के दौरान अवसाद के शिकार हो रहे लोग
लॉक डाउन के दौरान काफी आत्महत्या हो रही है. रविवार को जमशेदपुर में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली थी. इसके अलावा सरायकेला में ही एक सप्ताह में सात लोगों ने आत्महत्याएं की है. इसकी बड़ी वजह है कि लोग अकेले रह रहे है और अपने रोजी रोजगार को लेकर परेशान है तो पारिवारिक विवाद भी बढ़ रहा है. लॉक डाउन के बीच लोग घरों में रह रहे है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहीं वजह है कि आत्महत्याएं भी बढ़ रही है. ऐसे में डिप्रेशन (अवसाद) से बचाने के लिए भी अब उपाय खोजने की जरूरत है.














