
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में महाराष्ट्र से पहुंचे मजदूर को सोनाहातु पंचायत के एक क्वारंटाइन सेंटर में गुरुवार को दो मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन की ओर से दोनों मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है. उक्त क्वारंटाइन में रहे अन्य 13 मजदूरों को दूसरे सेंटर में शिफ्ट किया गया है. शुक्रवार को पॉजिटिव पाये गये क्वारंटाइन सेंटर में सैनिटाइजिंग की गयी. वही पंचायत के अन्य क्वारंटाइन सेंटरों में भी सैनिटाइजिंग की गयी है. विदित हो कि प्रखंड में अबतक पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिनमें एक छात्रा स्वस्थ्य होकर घर लौट चुकी है. चाकुलिया में कोरोना पॉजिटिव का सिलसिला बढ़ने से शहर से लेकर गांव तक लोग कोरोना संक्रमण के डर से सहमे हुए हैं. वही प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है.















